{"_id":"5c8d6d56bdec22144f416eab","slug":"151552772438-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर से ठक-ठक गिरोह ने उड़ाए थे 37 लाख, दिल्ली से दो धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहारनपुर से ठक-ठक गिरोह ने उड़ाए थे 37 लाख, दिल्ली से दो धरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ और सहारनपुर के ध्यानार्थ
सहारनपुर में कार से चुराए थे 37 लाख, दिल्ली से दो धरे
पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग, रुपये बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक शोरूम के मालिक की कार से 37 लाख रुपये उड़ाने वाले दो आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज की मदद से दिल्ली पुलिस ने पकड़ा है। इन्हें शनिवार को खानपुर इलाके से दबोचा गया। एक की पहचान इंदरपुरी, दिल्ली निवासी शंकर (24) के रूप में हुई है, जबकि दूसरा नाबालिग है। पुलिस ने 37 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। आरोपी सहारनपुर में घटना को अंजाम देकर दिल्ली आ गए थे।
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता रॉबिन सैनी परिवार के साथ सेक्टर-32डी, चंडीगढ़ में रहते हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में इनका कार का शोरूम है। 13 मार्च को वह एक पार्टी से 37 लाख रुपये पेमेंट लेकर कार से घर जाने लगे। सहारनपुर के कुतुबशेर इलाके में स्टेट बैंक के पास एक युवक ने बताया कि उनकी कार से कूलेंट गिर रहा है। जैसे ही रॉबिन कार से उतरे, तो चालक की बराबर वाली सीट पर रखा उनका रुपयों का बैग दूसरे लड़के ने उड़ा लिया। कार की जांच करने के बाद रॉबिन जब वापस कार में बैठे, तो उन्होंने बैग गायब पाया। फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
इधर, सहारनपुर पुलिस को छानबीन के बाद एक सीसीटीवी फुटेज बरामद हुई, जिसमें आरोपी दिखाई दिए। पुलिस को यह मद्रासी गैंग लगा, जोकि दक्षिण दिल्ली में सक्रिय है। इसी आधार पर डीएसपी ने दिल्ली पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी में सहयोग मांगा। जानकारी मिलते ही फौरन एसीपी उदयबीर सिंह, इंस्पेक्टर प्रफुल कुमार झा व अन्य की टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली। आरोपी मदनगीर के रहने वाले थे। पुलिस ने सूचना के बाद शनिवार को शंकर व उसके नाबालिग साथी को पकड़ लिया।