फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   खुद को सैन्यकर्मी बताकर गार्डन मालिक से की ठगी

खुद को सैन्यकर्मी बताकर गार्डन मालिक से की ठगी

Sun, 05 May 2019 06:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 06:03 AM IST
विज्ञापन
खुद को सैन्यकर्मी बताकर गार्डन मालिक से की ठगी
सैन्य कर्मी बताकर गार्डन बुक कराने के नाम पर ठगी
विज्ञापन

ऑनलाइन पेमेंट देने के बहाने अकाउंट में निकाले 50 हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नजफगढ़ इलाके में बेटे के जन्मदिन की पार्टी के नाम पर गार्डन मालिक के अकाउंट में 50 हजार की ठगी की गई। आरोपी ने सैन्य कर्मी होने की बात कहकर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के बहाने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 2 मई को धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, प्रदीप शर्मा (37) सपरिवार आनंद निकेतन में रहते हैं। उनका सूरज सिनेमा के पास एक गार्डन है, जिसे किराये पर लेकर लोग जन्मदिन पार्टी, शादी समारोह आदि का आयोजन करते हैं। प्रदीप शर्मा ने पुलिस को बताया कि 24 अप्रैल को तेज कुमार नाम के शख्स ने फोन कर कहा कि वह सैन्य कर्मी है। 29 को बेटे के जन्मदिन के लिए गार्डन बुक करवाना चाहता है। प्रदीप ने 1.10 लाख में डील की और 50 हजार रुपये एडवांस मांगे। आरोपी ने गूगल पे से रुपये ट्रांसफर करने की हामी भरी। प्रदीप ने अपने फोन में गूगल पे लोड कर लिया। सैन्य कर्मी ने प्रदीप से कहा कि उसके फोन पर एक आईडी आई होगी, उसे उसके व्हाट्सएप पर भेज दे। आईडी भेजते ही प्रदीप के फोन पर एक मेसेज आया, जो यासिन खान के नाम से था। प्रदीप ने मेसेज देखे बिना उसे शेयर कर दिया। इसके बाद प्रदीप के अकाउंट में रुपये आने के बजाए पचास हजार निकल गए। उसने आरोपी सैन्य कर्मी से पूछा तो उसने कहा कि तकनीकी कारणों से ऐसा हुआ होगा। दोबारा ट्रांजेक्शन करने पर आ जाएंगे, लेकिन रुपये नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed