फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   दिल्ली पुलिस का सिपाही तीन दिन से लापता

दिल्ली पुलिस का सिपाही तीन दिन से लापता

Sat, 11 May 2019 05:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 05:51 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस का सिपाही तीन दिन से लापता
सिपाही लापता, परिजनों को अपहरण की आशंका
विज्ञापन


कोंडली नहर के पास लावारिस हालत में मिली कार

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। न्यू अशोक नगर से दिल्ली पुलिस का एक सिपाही संदिग्ध हालात में गायब हो गया है। सिपाही तीन दिन से लापता है और उसकी कार कोंडली नहर के पास मिली है। परिवार के लोगों ने उसके अपहरण की आशंका जताई है। शुरुआती जांच में प्रॉपर्टी विवाद का मामला सामने आया है। पुलिस सिपाही की तलाश में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, धर्मवीर कोंडली में रहता है। वह दिल्ली पुलिस की दूसरी बटालियन में बतौर सिपाही तैनात है। मंगलवार को उसके पोते का नामकरण समारोह था। वह रात में अपनी कार से घर से निकला था। बुधवार को वह घर और कार्यालय नहीं पहुंचा। बृहस्पतिवार को उसकी कार कोंडली नहर के किनारे लावारिस हालत में मिली।
विज्ञापन

शुरुआती जांच में पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिली, जिसमें नामकरण समारोह के दौरान वह पत्नी से झगड़ा करते दिख रहा है, लेकिन परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार वालों ने बताया कि एक किरायेदार ने उनके मकान पर कब्जा कर लिया है। उसने फर्जीवाड़ा कर मकान पर दो करोड़ 75 लाख का लोन ले लिया। मामला अभी अदालत में लंबित है। इसको लेकर धर्मवीर पर गोली भी चलाई गई थी। परिवार वालों ने किरायेदार पर उसे अगवा करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed