फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   14 साल की किशोरी को अगवा करने वाला पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

14 साल की किशोरी को अगवा करने वाला पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

Fri, 08 Mar 2019 11:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
14 साल की किशोरी को अगवा करने वाला पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
किशोरी को अगवा करने वाला पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
विज्ञापन

-पुलिस ने सकुशल बरामद किया, शादी करने के इरादे से किया था अगवा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिम जिला के वाहन चोरी निरोधक शाखा ने ख्याला इलाके से 14 साल की किशोरी को अगवा करने वाले आरोपी को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि शादीशुदा आरोपी किशोरी को शादी करने के नीयत से अगवा किया था। पुलिस ने आरोपी पर अपहरण के साथ-साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

पश्चिम जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान नालंदा बिहार निवासी सुमित राज (19) के रूप में हुई है। पिछले साल 29 अगस्त को ख्याला इलाके में रहने वाली 14 साल की किशोरी के परिजन ने थानेे में उसके अपहरण किए जाने की शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पश्चिम जिला के वाहन चोरी निरोधक शाखा ने आरोपी के बारे में जानकारी हासिल की। जानकारी में पता चला कि पड़ोस में रहने वाला सुमित राज भी गायब है। सुमित नालंदा बिहार का रहने वाला था। पुलिस टीम ने सुमित की तलाश में नालंदा में दबिश दी। जहां पूछताछ में पता चला कि सुमित किशोरी को लेकर पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में रहता है। पुलिस की टीम 7 मार्च को वहां एक ईंट के भट्ठे पर छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि सुमित शादीशुदा है। वह 2018 में नौकरी के तलाश में दिल्ली आया और अपने एक परिचित के पास रह रहा था। इस दौरान वह किशोरी के संपर्क में आया और उसे शादी करने का झांसा देकर अगवा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed