फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   हाईकोर्ट ने सौम्या केस की सुनवाई जल्द पूरी करने का दिया निर्देश

हाईकोर्ट ने सौम्या केस की सुनवाई जल्द पूरी करने का दिया निर्देश

Thu, 28 Feb 2019 03:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 03:34 AM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने सौम्या केस की सुनवाई जल्द पूरी करने का दिया निर्देश
सौम्या विश्वनाथन हत्याकांड की
विज्ञापन

सुनवाई तेज करने का निर्देश
हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से कहा, गवाहों की उपस्थिति तय की जाए
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने टीवी पत्रकार सौम्या विश्वनाथन हत्याकांड केस की सुनवाई में तेजी लाने का निर्देश निचली अदालत को दिया है। कोर्ट ने गवाहों की मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी की नियुक्ति करने को भी कहा है। हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से पूछा था कि दस साल से ज्यादा समय बीतने के बाद भी इस केस की सुनवाई पूरी न होने का क्या कारण है।
न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता ने निर्देश में कहा कि संभव हो तो निचली अदालत इस केस की प्रतिदिन या फिर सप्ताह में कम से कम दो दिन सुनवाई करे। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त स्तर के अधिकारी को तैनात किया जाए, जो सुनिश्चित करे कि केस के गवाह अपने बयान दर्ज कराने कोर्ट आएं, ताकि केस की सुनवाई शीघ्र पूरी की जा सके। कोर्ट ने यह निर्देश मामले के आरोपी बलजीत मलिक की याचिका पर दिया है।
विज्ञापन

याची ने अधिवक्ता अमित कुमार के जरिये याचिका दायर कर उसके केस की सुनवाई जल्द करा समयबद्घ तरीके से निबटारा करने की मांग की थी। उसका कहना था कि इस मामले में वह 2009 से हिरासत में है। याचिका पर जिरह में अमित कुमार ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने 88 गवाहों की सूची दी है। नौ साल बाद भी केवल 45-46 गवाहों के बयान ही दर्ज हुए हैं। टीवी पत्रकार सौम्या की 30 सितंबर 2008 की रात उस समय कर दी गई थी, जब वह काम से अपने घर वसंत कुंज लौट रही थीं। पुलिस ने इस मामले का खुलासा जिगिषा घोष हत्याकांड की पूछताछ के दौरान 2009 में किया था। मामले की सुनवाई साकेत जिला अदालत में नौ साल से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed