फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   स्पेशल सेल ने सात राज्यों में वांछित इनामी मेवाती बदमाश को दबोचा

स्पेशल सेल ने सात राज्यों में वांछित इनामी मेवाती बदमाश को दबोचा

Thu, 14 Feb 2019 04:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 04:42 AM IST
विज्ञापन
स्पेशल सेल ने सात राज्यों में वांछित इनामी मेवाती बदमाश को दबोचा
यूपी (मथुरा), हरियाणा और राजस्थान के ध्यानार्थ
विज्ञापन


कई राज्यों में वांछित बदमाश अरशद गिरफ्तार

दिल्ली, यूपी और मध्यप्रदेश पुलिस ने इनाम रखा हुआ था
आरोपी के कब्जे से पिस्टल और पांच कारतूस बरामद

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कई राज्यों में वांछित व हाईवे लुटेरे अरशद को गिरफ्तार किया है। दिल्ली व यूपी पुलिस ने बदमाश पर 50-50 हजार व मध्यप्रदेश पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। आरोपी के कब्जे से पिस्टल व पांच कारतूस बरामद किए गए हैं। बदमाश के खिलाफ दिल्ली में मकोका के तहत मामला दर्ज है।
स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि एसीपी अत्तर सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर शिवकुमार की टीम ने बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए अभियान चला रखा है। इसी अभियान के दौरान इंस्पेक्टर शिवकुमार को सूचना मिली थी कि सल्ली गिरोह का बदमाश अरशद उर्फ राणा वारदात करने के लिए दिल्ली-एनसीआर में घूम रहा है।
विज्ञापन

जांच के बाद इंस्पेक्टर शिवकुमार की टीम ने मथुरा (यूपी) निवासी अरशद को बदरपुर बॉर्डर से 11 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पिस्टल निकाल ली थी और पुलिसकर्मियों को गोली चलाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी डकैती, लूट, अपहरण, पुलिस अधिकारियों पर हमला, दंगा भड़काने, आर्म्स एक्ट आदि मामलों में दिल्ली, यूपी, हरियाणा, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में वांछित था।
गौरतलब है कि 23 अगस्त, 2017 को मध्यप्रदेश पुलिस उज्जैन जेल से आरोपी को फरीदाबाद कोर्ट लेकर आ रही थी, तभी आरोपी मथुरा (यूपी) में मध्यप्रदेश पुलिस की हिरासत से फरार हो गया था। सल्ली गिरोह के 17 बदमाशों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मकोका के तहत 2013 में गिरफ्तार किया था।


ऐसे वारदात करते थे गिरोह के बदमाश
सल्ली गिरोह के बदमाश हाईवे पर एसयूवी गाड़ी लूटते थे। इसके बाद गाड़ी से ट्रक को ओवरटेक कर रुकवा लेते थे। बदमाश या तो पुलिसकर्मी होने का हवाला देते थे या फिर पीछे एक्सीडेंट कर आने की बात कहते थे। इसके बाद ये ट्रक चालक को बंधक बनाकर अपनी गाड़ी में डाल लेते थे। गिरोह का एक बदमाश ट्रक को लूटकर ले जाता था। जब ट्रक संबंधित जगह पर पहुंच जाता था, तब चालक को सुनसान जगह पर फेंक देते थे।





विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed