फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   चाचा के साथ लूट का भतीजे ने विरोध किया तो गोली मारी

चाचा के साथ लूट का भतीजे ने विरोध किया तो गोली मारी

Sun, 20 Jan 2019 06:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 06:13 AM IST
विज्ञापन
चाचा के साथ लूट का भतीजे ने विरोध किया तो गोली मारी
चाचा से लूट के विरोध पर
विज्ञापन

भतीजे को गोली मारी
- कंधे में लगी, गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल में भर्ती, वहां से भेजा एम्स
- बदमाशों ने एक हीरे की, तीन अंगूठियां, 85 हजार नकद और सोने की चेन लूटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहदरा के मानसरोवर पार्क इलाके में बदमाशों ने दुकानदार मदन लाल गुप्ता (45) से चार तोले सोने की चेन, एक हीरे की अंगूठी, तीन अन्य अंगूठियां और 85 हजार रुपये नकद लूट लिए। मदन लाल गुप्ता ने शोर मचाया तो सामने से आ रहे उनके मुंहबोले भतीजे हेमंत चौहान (21) ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। बदमाशों ने उसके कंधे पर गोली मार दी। हेमंत को गंभीर हालत में उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत होने पर उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, परिवार के साथ नंद नगरी इलाके में रहने वाले मदनलाल गुप्ता की दुर्गापुरी चौक के पास चाट और चाप की दुकान है। बृहस्पतिवार रात करीब 10:30 बजे दुकान से लौटते समय हरदेवपुरी गली नंबर-2 के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने उनके पहने हुए जेवरात और नकदी लूट ली। विरोध करने पर वे उन्हें पीटने लगे। वारदात के बाद बदमाश भागे तो मदनलाल ने शोर मचाया। सामने की ओर से आ रहे मदन के मुंहबोले भतीजे ने बदमाशों की बाइक के आगे अपनी बाइक लगा दी। खुद को घिरता देखकर बदमाशों ने गोली चला दी। एक गोली हेमंत के कंधे में लगी और वह बाइक से गिर गया। बदमाश फरार हो गए। एम्स ट्रॉमा सेंटर में हेमंत के कंधे से गोली निकाल दी गई है, लेकिन उसका एक हाथ काम नहीं कर रहा है। मदन ने बताया कि हेमंत उनके पास ही काम करता है और चाचा कहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed