फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   न्यू उस्मानपुर में प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारी

न्यू उस्मानपुर में प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारी

Wed, 06 Mar 2019 02:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
न्यू उस्मानपुर में प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारी
प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारी, घायल
विज्ञापन

नई दिल्ली। न्यू उस्मानपुर में स्कूटी सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी। पैर में गोली लगने के बाद नासिर (48) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस रंजिश को हमले का कारण बता रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक, नासिर पुरानी दिल्ली में परिवार के साथ रहता है। वह पेशे से प्रॉपर्टी डीलर है। सोमवार रात को वह ब्रह्मपुरी में भाई से मिलने आया था। पुलिस चौकी के पास पहुंचकर वह भाई को फोन मिला रहा था, इसी बीच बदमाशों ने उसे गोली मार दी। ब्यूरो




सिविल डिफेंस वालंटियर ने फांसी लगाई
नई दिल्ली। गांधी नगर में सोमवार शाम को सिविल डिफेंस वालंटियर ने फांसी लगा ली। मृतक की शिनाख्त विकास (28) के रूप में हुई है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस के मुताबिक, विकास जाटव मोहल्ला, गांधी नगर में रहता था। परिवार में मां, पत्नी व बड़ा भाई है। विकास गीता कॉलोनी स्थित डीएम ऑफिस में कार्यरत था। सोमवार शाम को उसने घर में फांसी लगा ली। ब्यूरो
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed