फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   हैलो मैने अपने सौतेले बाप को मार डाला है...

हैलो मैने अपने सौतेले बाप को मार डाला है...

Fri, 17 May 2019 01:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
हैलो मैने अपने सौतेले बाप को मार डाला है...
‘हैलो, मैंने सौतेले बाप को मार डाला ’
विज्ञापन

नई दिल्ली। हैलो मैंने अपने सौतेले पिता को मार डाला है...। बाबा हरिदास नगर इलाके में बुधवार को एक युवक ने अपनी मां के लिवइन पार्टनर की गले पर चाकू से वारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी शव के पास बैठ गया और मां के सामने ही पुलिस को कॉल कर हत्या की सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को मौके से दबोच लिया। वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया। मृतक की शिनाख्त अलीगढ़ निवासी देवेंद्र कुमार (28) के रूप में हुई है। आरोपी के मुताबिक देवेंद्र उसकी 15 वर्षीय बहन पर बुरी नजर रखता था। जो उसे बर्दाश्त नहीं हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी रमेश (20) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ गोपाल नगर, नजफगढ़ में रहता है। इसके परिवार में मां (45) और बहन (15) है। रमेश कपड़ों की फेरी लगाता है। वर्ष 2011 में उसके पिता की बीमारी से मौत हो गई थी। आरोप है कि उसी दौरान देवेंद्र ने उसके घर आनाजाना शुरू कर दिया था। रमेश की मां देवेंद्र से शादी करने की बात करती थी। इधर देवेंद्र से रमेश की मां को एक बेटा हुआ जो अब सात वर्ष का है। देवेंद्र कभी उनके ही घर पर रुक जाता था। कभी अपने घर चला जाता था।
विज्ञापन

यह बात रमेश को पसंद नहीं थी। उसने कई बार मां से इसका विरोध किया था। आरोप है कि देवेंद्र ने रमेश की 15 वर्षीय बहन पर भी बुरी नजर रखना शुरू कर दिया था। बुधवार दोपहर के समय रमेश अपने घर पहुंचा तो उसने मां और देवेंद्र को घर में एक साथ देखा तो उसे गुस्सा आ गया। उसकी देवेंद्र से बहस होने लगी। इसी दौरान आरोपी रसोई में गया। वहां से चाकू लाकर देवेंद्र के गले पर हमला कर दिया। देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस को रमेश ने बताया है कि उसने बहन पर बुरी नजर रखने की वजह से देवेंद्र की हत्या की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed