{"_id":"5cd1a350bdec2207436380e0","slug":"101557242704-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव ड्यूटी से लौट रही वाइस प्रिंसिपल हुई लूट का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चुनाव ड्यूटी से लौट रही वाइस प्रिंसिपल हुई लूट का शिकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्स न छोड़ने पर शिक्षिका
को चलते ऑटो से गिराया
- मयूर विहार एक्सटेंशन मेट्रो स्टेशन के पास वारदात, अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मयूर विहार इलाके में सोमवार दोपहर चुनाव ड्यूटी के लिए ट्रेनिंग लेकर ऑटो से लौट रही वाइस प्रिंसिपल पूनम सिंह (57) से बदमाशों ने पर्स लूट लिया। पर्स न छोड़ने पर बदमाश ने उन्हें खींचकर ऑटो से गिरा दिया। गंभीर हालत में उन्हें लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पर्स में एक लाख रुपये का चेक, 10 हजार रुपये नकद, मोबाइल, एटीएम कार्ड, डीएल, आधार कार्ड, चुनाव ड्यूटी आई-कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे।
पुलिस के मुताबिक, पूनम सिंह डीडीए एसएफएस फ्लैट, मयूर विहार फेज-3 में पति भूपेंद्र सिंह व अन्य परिजनो के साथ रहती हैं। पूनम कल्याणवास, खिचड़ीपुर स्थित राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय में वाइस प्रिंसिपल हैं। सोमवार को वह अपनी साथी शिक्षिका सरिता के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज में चुनाव ड्यूटी की ट्रेनिंग के लिए गई थीं। वहां से दोनों ने मयूर विहार के लिए ऑटो लिया। पूनम ऑटो में पर्स बाहर की ओर करके बैठी थीं। नोएडा लिंक रोड पर मयूर विहार विस्तार मेट्रो स्टेशन के पास बाइक सवारों ने चलते ऑटो में पूनम का पर्स लूटने की कोशिश की। पूनम ने पर्स कसकर पकड़ लिया। इस पर बदमाशों ने झटका दिया तो पूनम चलते ऑटो से नीचे गिर गईं। बदमाश पर्स लेकर फरार हो गए। जिसे ऑटो में वे सवार थीं, उसी की मदद से उन्हें एलबीएस अस्पताल ले जाया गया। ऑटो से गिरने से उन्हें गंभीर चोटें लगी हैं।