फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   स्टंट कर रहे युवकों को नसीहत देने पर युवक की जमकर पिटाई

स्टंट कर रहे युवकों को नसीहत देने पर युवक की जमकर पिटाई

Tue, 02 Apr 2019 07:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
स्टंट कर रहे युवकों को नसीहत देने पर युवक की जमकर पिटाई
स्टंट कर रहे युवकों को नसीहत
विज्ञापन

देने पर युवक की जमकर पिटाई
- पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट का मामला किया दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शालीमार बाग इलाके में स्टंट कर रहे युवकों को ठीक से बाइक चलाने की नसीहत देना स्कूटर सवार युवक को भारी पड़ गया। बाइक और स्कूटी सवार बदमाशों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी और फरार हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, प्रवीण गौतम सपरिवार हौजखास विलेज पुलिस कॉलोनी में रहता है। गत रविवार को वह समयपुर बादली में जानकार से मिलकर करोलबाग की ओर जा रहा था। शालीमार बाग इलाके में स्कूटी और बाइक सवार युवकों ने उसके स्कूटर के पास से आड़े-तिरछे करके अपने वाहन निकाले। सभी युवक स्टंट कर रहे थे। प्रवीण हादसे का शिकार होते-होते बचा। उसने युवकों का पीछा कर उन्हें ठीक से वाहन चलाने की नसीहत दी। इससे युवक भड़क गए और देख लेने की धमकी दी। इसके बाद युवकों ने प्रवीण का पीछा किया। प्रवीण मंदिर में दर्शन करने के लिए रुका। वहीं हमलावरों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। हमलावर उसे अधमरा कर छोड़ गए। पीड़ित खुद थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया और उसके बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed