{"_id":"5c94f117bdec221441198215","slug":"101553264919-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने सही समय पर कार्रवाई कर युवक की जान बचाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने सही समय पर कार्रवाई कर युवक की जान बचाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट : हरदोई, यूपी के लिए उपयोगी.....
बेटी के अपहरण की आशंका में युवक को अगवा किया
- पीड़ित के परिजनों से मांगी दो लाख रुपये फिरौती
- पुलिस ने दो अपहर्ताओं को गिरफ्तार कर पीड़ित को मुक्त कराया
- आरोपी ने कहा, युवक बेटी पर रखता था बुरी नजर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी जिले की मुंडका थाना पुलिस ने समय पर सही कदम उठाकर एक युवक की जान बचा ली। मुंडका थाना इलाके में दो आरोपियों ने एक युवक का अपहरण कर लिया और उसे कार में छह घंटे तक दिल्ली की सड़कों पर घुमाते रहे। आरोपियों ने पीड़ित के परिजनों से दो लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। मुंडका थाना पुलिस ने अपहरण की इस गुत्थी को आठ घंटे में सुलझाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी का कहना है कि युवक उसकी बेटी पर बुरी नजर रखता था, इसलिए उसका अपहरण किया था। आरोपी युवक की हत्या करना चाहते थे।
बाहरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मूलरूप से गांव पुरोरी जिला हरदोई यूपी निवासी जगमोहन (42) मुंडका इलाके में रहते हैं। 20 मार्च को उनकी बेटी गायब हो गई। उन्हे लगा कि बेटी का अपहरण अतुल ने किया है। उसने बेटी के अपहरण की आशंका में अपने दिल्ली निवासी रिश्तेदार विक्की के साथ मिलकर अतुल (23) का अपहरण कर लिया। अतुल प्राइवेट जॉब करता है और एक साथ काम करने के दौरान जगमोहन को पहले से जानता है। अतुल का अपहरण कर दोनों आरोपी उसे ईको वैन में दिल्ली की सड़कों पर घुमाते रहे। आरोपी अतुल से कहते रहे कि या तो वह बेटी के बारे में बता दे नहीं तो जान से मार देंगे। आरोपियों ने अतुल के परिजनों से दो लाख रुपये की फिरौती भी मांगी थी।
मामला दर्ज कर मुंडका थानाध्यक्ष सुरेंद्र संधू व तफ्तीश इंस्पेक्टर बीडी मीणा की देखरेख में एसआई रमेश की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने आठ घंटे की तफ्तीश के बाद दोनों आरोपियों जगमोहन (42) और विक्की (25) को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से अतुल को सकुशल मुक्त करवा लिया। जगमोहन का कहना है कि अतुल उसकी बेटी पर बुरी नजर रखता था। घटना वाले दिन उसकी बेटी गायब हो गई थी। उसे लगा कि बेटी को अतुल ने गायब किया है। हालांकि जांच में पता लगा कि जगमोहन की बेटी दिल्ली से अपने गांव चली गई थी। जगमोहन व विक्की को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।