फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   crime, rape

पहले मुंह में कपड़ा ठूंसा, फिर कैंची मारी और अधमरी कर किया दुष्कर्म

Sat, 08 Aug 2020 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
crime, rape
नई दिल्ली। पश्चिम विहार वेस्ट के पीरागढ़ी इलाके में 12 साल की लड़की के साथ हुई दरिंदगी के मामले में गिरफ्तार आरोपी कृष्ण ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने पहले ठेके पर बैठकर शराब पी और जब उसके पास शराब की दूसरी बोतल खरीदने के रुपये खत्म हो गए तो वह लड़की के घर में घुस गया। उसे देखकर बच्ची ने चीखना शुरू कर दिया तो आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद कमरे में रखी कैंची और सिलाई मशीन से उस पर कई वार कर किए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अधमरी हालत होने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। करीब 15 मिनट तक लड़की संघर्ष करती रही। हाथापाई के बीच आरोपी का रुमाल घर में ही छूट गया और भागते वक्त इलाके में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की पहचान हो गई, जिसकी मदद से पुुलिस ने उसे बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले उसने चेहरा रुमाल से ढक रखा था।
विज्ञापन

मरा समझकर भागा आरोपी
जिस घर में लड़की बतौर किराएदार रहती है, वहां के मकान मालिक ने बताया कि यह वारदात 4 अगस्त की शाम की है। लड़की घायलावस्था में अपने कमरे से बाहर आई और रेलिंग का सहारा लेकर छज्जे पर खड़ी हो गई। एक अन्य कमरे में 60 साल की एक महिला से लड़की ने मदद मांगी। महिला को लगा कि शायद वह छत से गिर गई है और उसके सिर में चोट लगी है। इसके बाद उसे नजदीक के डॉक्टर के पास ले जाया गया। हालत खराब होने पर बच्ची को संजय गांधी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां से भी उसे एम्स रेफर कर दिया गया। पड़ोसियों का कहना है कि वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी बच्ची को मरा समझकर उसे कमरे के अंदर ही छोड़ दरवाजा बंद कर फरार हो गया था, लेकिन भागते वक्त वह कुंदी लगाना भूल गया था।
विज्ञापन

आरोपी पर पहले से दर्ज हैं चार मामले
वेस्टर्न रेंज की ज्वाइंट कमिश्नर शालिनी सिंह ने बताया कि कृष्ण पर 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं। एक मामला वर्ष 2006 का है, जिसमें वह चोरी के इरादे से एक घर में घुसा था और जब उसका विरोध किया गया तो उसने एक शख्स को मौत के घाट उतार दिया था। एक मामला हत्या के प्रयास का है, जबकि दो चोरी के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगोलपुरी से खरीदी थी शराब
पुलिस पूछताछ में कृष्ण ने खुलासा किया है कि 4 तारीख की दोपहर उसने मंगोलपुरी स्थित ठेके से शराब खरीदी और नशे में धुत होने के बाद वह चोरी करने के लिए चल दिया। रेलवे लाइन पार कर वह बच्ची के घर में दाखिल हुआ था।
कई कमरे खाली हो चुके हैं
पुलिस का कहना है कि जिस किराये घर में लड़की व उसका परिवार रहते हैं, वहां पर हर मंजिल पर अलग-अलग कमरों में कई लोग किराएदार के तौर पर रहते हैं, लेकिन लॉकडाउन के बाद से अधिकतर कमरे खाली हैं। बच्ची के माता-पिता फैक्ट्री में नौकरी करते हैं और बहन भी एक अन्य फैक्ट्री में नौकरी करती है। बच्ची अकेली ही होती थी। वह आठवीं की छात्रा है और इन दिनों स्कूल बंद चल रहे हैं।
जांच में लगी थी 20 से ज्यादा टीम
मामले को सुलझाने के लिए डीसीपी आउटर ए.कॉन की देखरेख में 20 से ज्यादा टीमों का गठन किया था। 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज के साथ सैकड़ों संदिग्धों से भी पूछताछ की गई। पुलिस को शक है कि कृष्ण के साथ कही कोई दूसरा शख्स भी तो मौजूद नहीं था।

एमएलसी में छाती पर दांत से काटने का जिक्र
सूत्रों के मुताबिक, संजय गांधी अस्पताल में किए गए लड़की के एमएलसी (मेडिको लीगल सर्टिफिकेट) में इस बात का जिक्र है कि उसकी बायीं छाती पर दांत से काटने का निशान है, जो यौन शोषण की श्रेणी में ही आता है। इस मामले में पॉक्सो एक्ट की धारा-8 लगाई गई है और आने वाले समय में जो भी फाइनल मेडिकल रिपोर्ट आएगी उसके अनुसार उचित धारा जोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed