{"_id":"63d59ff60deb233477065287","slug":"crime-in-delhi-youth-killed-by-stabbing-nabi-karim-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime in Delhi : नबी करीम में चाकू घोंपकर युवक की हत्या, नेपाली नागरिक का गला काटा, बिंदापुर में चाकूबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime in Delhi : नबी करीम में चाकू घोंपकर युवक की हत्या, नेपाली नागरिक का गला काटा, बिंदापुर में चाकूबाजी
Sun, 29 Jan 2023 03:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 29 Jan 2023 03:51 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नबी करीम में एक युवक की दौड़ा-दौड़ाकर चाकू से वार कर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त जतिन उर्फ जूड़ी (18) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी सौरव (23) को गिरफ्तार कर लिया। सौरव ने खुलासा किया है कि जतिन की उसकी पत्नी से नजदीकियां थीं। बार-बार मना करने के बाद भी वह पत्नी से मिलता था। बदला लेने के लिए उसने वारदात अंजाम दी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, जतिन परिवार के साथ नीम वाला चौक, नबी करीम में रहता था। परिवार में मां के अलावा दो बड़े भाई हैं। इलाके में सौरव का परिवार भी रहता है। किसी तरह जतिन की सौरव की पत्नी से नजदीकियां हो गईं थी। सौरव ने कई बार जतिन को समझाया, लेकिन वह नहीं माना। ऐसे में बदला लेने के लिए सौरव ने पहले 26 जनवरी को हत्या की साजिश रची, लेकिन सुरक्षा बंदोबस्त की वजह से वारदात को अंजाम नहीं दे पाया।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम को जतिन नबी करीम में एक बरात घर में शादी में गया हुआ था। सौरव को यह पता चला तो वह भी वहां पहुंच गया। अंदर पहुंचते ही उसने जतिन पर चाकू से करीब दर्जनभर वार कर दिए। जतिन को लेडी हार्डिंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने सौरव को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
नेपाली मूल के नागरिक की हत्या
तिलक नगर में नेपाली मूल के एक शख्स की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार को उसका शव सीआरपीएफ कैंप के पास एक गड्ढे से मिला। जांच में पता चला है कि युवक नौकरी की तलाश में तीन दिन पहल दोस्त के पास आया था। पुलिस ने लूटपाट से इंकार किया है।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर नेपाल में रहने वाले परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी है। अब आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर छानबीन में जुटी है। मृतक की शिनाख्त नेपाल निवासी राजकुमार गलान (43) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को तिलक नगर के सीआरपीएफ कैंप के पास गड्ढे में एक शख्स का शव पड़े होने की जानकारी मिली। सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस के साथ जिला पुलिस उपायुक्त पहुंचे। धारदार हथियार से उसके गले को रेता गया था। उसके जेब में कुछ पैसे मिले, लेकिन उसके पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके।
पुलिस ने मृतक के फोटो के जरिए आस पास के इलाके में करीब दो सौ लोगों से पूछताछ की। पूछताछ में उसके दोस्त ने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान था और कभी-कभार इधर-उधर भागने लगता था और कहता था कि उसे कोई मार देगा।
झगड़े में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला
बिंदापुर में झगड़े में हमलावरों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमलाकर कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शोर-शराबा सुनकर जुटे आसपास के लोगों ने एक हमलावर को पकड़कर उसकी धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
घायल युवक की पहचान विश्वास पार्क निवासी हर्षित के रूप में हुई है। उसने पुलिस को बताया कि वह विश्वास पार्क के पास ही एक फैक्टरी में काम करता है। चार दिन पहले उसका दो लोगों से झगड़ा हो गया था। शुक्रवार को वह अपनी फैक्टरी के पास खड़ा था। इसी दौरान जिस युवक के साथ उसका झगड़ा हुआ था, वह अपने चार साथियों के साथ उसके पास आया और उसके साथ मारपीट करने लगा।
इसी दौरान आरोपियों ने उसे चाकू भी मारे। चीख-पुकार सुनकर आस पास के लोग वहां आ गए। उन्हें देखकर हमलावर भागने लगे। लोगों ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस ने हर्षित को पास के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस आरोपी को भी हिरासत में ले लिया। मारपीट में उसे भी काफी चोट लगी थी। उसे भी पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि आरोपी नाबालिग हो सकता है।