फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Crime in Delhi: Property dealer shot dead in Jamia, one more death

Crime in Delhi : जामिया में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, तिमारपुर में पीट-पीटकर ली जान

Mon, 15 Aug 2022 03:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 15 Aug 2022 03:54 AM IST
सार

Crime in Delhi: प्रॉपर्टी डीलर वसीफ सत्तार गाजी (40) को कई गोलियां मारी गईं। उन्हें होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जामिया नगर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर हमलावर की तलाश तेज कर दी है।

 

विज्ञापन
Crime in Delhi: Property dealer shot dead in Jamia, one more death
demo pic...

विस्तार

दक्षिण-पूर्व जिले के जामिया नगर थाना इलाके में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रॉपर्टी डीलर की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रॉपर्टी डीलर वसीफ सत्तार गाजी (40) को कई गोलियां मारी गईं। उन्हें होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जामिया नगर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर हमलावर की तलाश तेज कर दी है।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, होली फैमिली अस्पताल से सूचना मिली थी कि प्रॉपर्टी डीलर वसीफ सत्तार गाजी को कुछ लोगों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें कई गोलियां लगी थी। अस्पताल में डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। अस्पताल में पता लगा कि वसीफ अपनी मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। जब वह नूर नगर में मोसा मस्जिद के पास पहुंचे, तभी स्कूटी पर हमलावर आया और उन्हें कई गोलियां मार दीं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर हमलावर की पहचान करने में जुटी है। 
विज्ञापन


युवक की पीट पीटकर हत्या 
तिमारपुर इलाके में भाई से झगड़ा करने वाले युवकों से पूछताछ करने पहुंचे एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने युवक के भाई के साथ मारपीट की थी। मृतक की शिनाख्त सुनील उर्फ गिन्नी (32) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील परिवार संग तिमारपुर बालक राम बस्ती में रहता था। शुक्रवार रात सुनील के भाई सोनू का इलाके में रहने वाले कुछ लड़कों से झगड़ा हो गया था। इस दौरान हमलावरों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। सोनू को अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed