फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   crime

पहले दोस्ती की फिर पार्टी के बहाने बुलाकर ले ली जान

Sat, 29 Jan 2022 01:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
crime
नई दिल्ली। बुराड़ी इलाके में बॉलीवुड फिल्म अपहरण से प्रभावित होकर युवकों ने दस लाख की फिरौती वसूलने के लिए 11वीं के छात्र से पहले दोस्ती की, फिर जन्मदिन की पार्टी के बहाने बुलाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी मृतक के परिवार से फिरौती मांग पाते इससे पहले पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर एक कमरे के अंदर से युवक का शव बरामद किया गया।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बुराड़ी कमालपुर निवासी गोपाल (19) और चंदर विहार के सुशील (19) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी मूलरूप से यूपी के अमरोहा के रहने वाले हैं। जिस छात्र की हत्या की गई उसकी शिनाख्त चंदन विहार निवासी रोहन (18) रूप में हुई है।
विज्ञापन

23 जनवरी की रात पुलिस को चंदन विहार निवासी रोहन के लापता होने की शिकायत मिली। कारोबारी मनोज ने बताया कि उनका बेटा रोहन शाम को अपने दोस्त गोपाल के साथ जन्मदिन की पार्टी में गया था। पुलिस ने गोपाल से संपर्क किया। उसने बताया कि वह रात दस बजे ही पार्टी से चला गया था। जबकि जांच में रोहन के मोबाइल का लोकेशन मुरादाबाद (यूपी) में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी और मोबाइल की जांच से गहराया शक
जांच के दौरान पुलिस ने सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल व लोकेशन देखी। इससे पुलिस को गोपाल की बातों पर शक हुआ। गोपाल को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हरित विहार स्थित एक कमरे से रोहन का शव बरामद किया। इस दौरान दूसरे आरोपी सुशील को भी गिरफ्तार लिया गया।

रोहन को शोरूम में देख अपहरण की योजना बनाई
आरोपी गोपाल ने बताया वह बुराडी स्थित एक शोरुम में सफाई का काम करता है। रोहन अपने पिता के साथ शोरूम में खरीददारी करने जाता रहता था। उसने सोचा कि रोहन का अपहरण कर लिया जाय तो मोटी रकम मिलेगी। गोपाल ने फिल्म अपहरण देखने के बाद अपने दो दोस्तों को वारदात में शामिल होने के लिए राजी किया। आरोपियों ने एक साल पहले रोहन से दोस्ती की थी। 16 जनवरी को गोपाल ने एक कमरा किराए पर लिया। 23 जनवरी की शाम गोपाल जन्मदिन की पार्टी के बहाने रोहन को कमरे पर ले गया। यहां पार्टी करने के बाद गोपाल और उसके दोस्तों ने रोहन का गला घोंट दिया। वारदात के बाद कमरे का दरवाजा बाहर से बंद करने के बाद आरोपी वहां से निकल गए। मगर जब उन्हें पता चला कि रोहन के अपहरण की शिकायत पुलिस से कर दी गई है तो उन्होंने फिरौती नहीं मांगी। उनमें एक आरोपी पुलिस से बचने के लिए रोहन का मोबाइल लेकर मुरादाबाद चला गया और लगातार अपना ठिकाना बदलने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed