{"_id":"5d6ec9da8ebc3e012d67e80d","slug":"crime-ashram-news-noi4590423157","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा चोरी के संदेह में दिव्यांग महिला की पिटाई मामले में DCW ने भेजा दिल्ली पुलिस को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा चोरी के संदेह में दिव्यांग महिला की पिटाई मामले में DCW ने भेजा दिल्ली पुलिस को नोटिस
Wed, 04 Sep 2019 06:59 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 06:59 AM IST
विज्ञापन
स्वाति मालीवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में मूकबधिर महिला को बच्चा चोरी के संदेह में पीटने के मामले में दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। आयोग ने पुलिस से मुकदमे की कॉपी और मामले में पहचान किए गए अभियुक्तों की सूची देने को कहा है।
विज्ञापन
साथ ही, आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा उठाए गए कदम की जानकारी देने को कहा है। पूछा है कि अभी तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया।
विज्ञापन
आयोग ने पुलिस से सुबूत के तौर पर सभी वीडियो रिकॉर्डिंग व सीसीटीवी फुटेज भी मांगी है। मालूम हो कि महिला गर्भवती होने के साथ-साथ गूंगी-बहरी भी थी। पिछले दिनों भीड़ ने बच्चा चोरी और बाल तस्करी के संदेह में उसे बेरहमी से पीटा था, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। आयोग के अनुसार, कुछ समय पहले ससुराल वालों ने महिला को घर से निकाल दिया था।
विज्ञापन
आयोग को बताया गया है कि इस महिला पर हमला करने के मामले में एफआईआर दर्ज हो चकी है और दो व्यक्तियों को गिरफ्तार भी किया गया। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने कहा कि यह मामला गंभीर है। भीड़ के हमले से महिला की हत्या भी हो सकती थी। सभी आरोपियों को कड़ी सजा दी जाए। पुलिस को जल्द से जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी करनी चाहिए।