फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   covid-19 vaccine 24,321 employees got vaccinated in Delhi

दिल्ली: आधे स्वास्थ्य कर्मचारियों ने नहीं ली दूसरी खुराक, 24321 लोगों ने लगवाई वैक्सीन, 81 फीसदी टीकाकरण

Sat, 20 Feb 2021 08:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 20 Feb 2021 08:23 AM IST
विज्ञापन
covid-19 vaccine 24,321 employees got vaccinated in Delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
राजधानी में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान में शुक्रवार को कुल 24,321 कर्मचारियों को टीका लगाया गया। 20,531 को टीके की पहली और 1790 को दूसरी खुराक दी गई। वैक्सीन लगने के बाद 10 लोगों को बुखार और दर्द की शिकायत हुई।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को कुल 302 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। इनमें 212 केंद्रों पर कोविशील्ड और 90 पर कोवाक्सिन की खुराक दी गई। इस दौरान 30,200 लोगों को टीका लगना था। इनमें से 24321 ने टीका लगवाया। निर्धारित लक्ष्य के हिसाब से 81 फीसदी कर्मचारियों ने टीका लगवाया। 
विज्ञापन


वहीं, दूसरी खुराक लेने वाली की संख्या 40 फीसदी भी नहीं रही। कुल 7200 कर्मचारियों की दूसरी खुराक लगनी थी, लेकिन सिर्फ 1790 ने ही टीका लगवाया। बीते एक सप्ताह में 50 फीसदी कर्मचारियों ने भी वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन





स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दूसरी डोज न लेने वाले कर्मचारियों की इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टीके की दोनों खुराक लेने के बाद की टीकाकरण को पूर्ण माना जाएगा। सरकार ने एक हजार केंद्र बनाने की तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed