फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Court gives permission to take voice samples of accused

कोर्ट ने आरोपियों की आवाज के नमूने लेने की दी अनुमति

Wed, 29 Dec 2021 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Court gives permission to take voice samples of accused
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को ब्लैकमेल करने के मामले में कोर्ट ने आरोपियों की आवाज के नमूने लेने की अनुमति दे दी है। दिल्ली पुलिस आरोपियों को फिर से जल्द ही रिमांड पर लेकर आएगी। पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि अमित काला ने केंद्रीय मंत्री को सबसे ज्यादा धमकी भरे फोन किए थे।
विज्ञापन

नई दिल्ली जिले की नॉर्थ एवेन्यू थाना पुलिस ने अजय मिश्रा को धमकी भरे फोन करने के मामले में नोएडा निवासी कबीर वर्मा, अमित कुमार, अमित काला, निशांत और सिरसपुर (दिल्ली) निवासी अश्विनी को गिरफ्तार किया था। पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि केंद्रीय मंत्री को धमकी भरे सबसे ज्यादा फोन अमित काला ने किए थे। निशांत व फरार छठे आरोपी प्रभात ने तीन से चार फोन किए थे। आरोपियों ने पहला धमकी भरा फोन 17 दिसंबर को किया था और 23 दिसंबर तक लगातार कॉल करते रहे।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पटियाला कोर्ट ने आरोपियों की आवाज के नमूने लेने की अनुमति दे दी है। आवाज के इन नमूनों को आरोपियों के धमकी भरे फोन की रिकार्डिंग से मिलाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने धमकी भरे फोन की रिकार्डिंग कर ली थी। दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय मंत्री के मोबाइल को जब्त कर लिया है। दूसरी तरफ फरार छठे आरोपी प्रभात को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस की टीमें दिल्ली-एनसीआर में कई जगह दबिश दे रही हैं। प्रभात नोएडा का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed