{"_id":"6166b67a8ebc3e4532012a39","slug":"court-extends-actor-leena-maria-and-sukesh-chandrashekhar-custody-in-money-laundering-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनी लॉन्ड्रिंग: अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर और पत्नी लीना मारिया की कस्टडी बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनी लॉन्ड्रिंग: अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर और पत्नी लीना मारिया की कस्टडी बढ़ाई
Wed, 13 Oct 2021 04:05 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 13 Oct 2021 04:05 PM IST
सार
200 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में अदालत ने अभिनेत्री लीना मारिया पॉल और पति सुकेश चंद्रशेखर की कस्टडी को बढ़ा दी है।
विज्ञापन
Leena Maria Paul
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
200 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में अदालत ने अभिनेत्री लीना मारिया पॉल की कस्टडी को 16 अक्तूबर तक के लिए बढ़ा दी है। विशेष न्यायाधीश प्रवीण सिंह ने लीना के पति सुकेश चंद्रशेखर की कस्टडी को 11 दिनों के लिए बढ़ाने का आदेश दिया है। दोनों को मंगलवार यानी 12 अक्तूबर को पिछली कस्टडी समाप्त होने के बाद अदालत में पेश किया गया था।
विज्ञापन
दंपति पर फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह के साथ कथित रूप से धोखाधड़ी करने के आरोप हैं।
जांच एजेंसी ने दंपति की हिरासत की अवधि 11 दिन के लिए बढ़ाने का आग्रह किया था। न्यायाधीश ने कहा कि अपराध से अर्जित धन की कड़ी को स्थापित करने और अन्य अभियुक्तों के बयानों से आरोपियों का सामना कराने के लिए, आरोपियों से हिरासत में और पूछताछ की आवश्यकता है। हालांकि, मुझे आरोपी लीना मारिया पॉल को 11 दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेजने का कोई आधार नहीं दिख रहा।
विज्ञापन
ईडी की ओर से विशेष लोक अभियोजक अतुल त्रिपाठी द्वारा दायर आवेदन में दावा किया गया कि धनशोधन में मदद करने वाले अन्य लोगों की भूमिका और अन्य चीजों का पता लगाने के लिए आरोपियों से हिरासत में और पूछताछ किए जाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन