{"_id":"6338ca14223e7741bc6d5bf2","slug":"couple-dies-due-to-suffocation-in-ac-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: एसी में लगी आग, दम घुटने से दंपती की मौत, पांच गाड़ियों ने आग पर पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: एसी में लगी आग, दम घुटने से दंपती की मौत, पांच गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
Sun, 02 Oct 2022 04:51 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 02 Oct 2022 04:51 AM IST
सार
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस के दिन शाहदरा जिले के कृष्णा नगर में मकान में लगी आग से बुजुर्ग दंपती की दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त राजकुमार जैन (80) और इनकी पत्नी कमलेश जैन (75) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
हादसे के समय इनके बेटा-बहू व दो पोते अपने-अपने कामों से बाहर थे। घर में बुजुर्ग दंपती अकेले थे। अचानक दूसरे कमरे में लगे एसी से आग लगी, जिसकी चपेट में आकर दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। दोनों को हेडगेवार अस्पताल भेजा गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन
पुनीत जैन परिवार के साथ एफ-15/20 कृष्णा नगर स्थित मकान की चौथी मंजिल पर किराए का मकान लेकर रहता है। इसके परिवार में पत्नी रीमा जैन के अलावा दो बेटे हैं। पुनीत का गांधी नगर इलाके में कपड़ों का कारोबार है।