फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Country's first metrolite will run between Rithala-Narela

रिठाला-नरेला के बीच दौड़ेगी देश की पहली मेट्रोलाइट

Thu, 11 Feb 2021 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Country's first metrolite will run between Rithala-Narela
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो फेस- 4 के तीन नए कॉरिडोर में से एक रिठाला-बवाना-नरेला के बीच देश की पहली मेट्रोलाइट दौड़ेगी। इसके लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। खास बात यह है कि यात्रियों की संख्या और कॉरिडोर पर मेट्रोलाइट के विकास के लिए सभी संभावनाओं को देखते हुए डीएमआरसी ने डीपीआर तैयार किया। तीन कार कोच की मेट्रोलाइट परियोजना के लिए सभी स्टेशनों के लिए पर्याप्त जमीन के साथ साथ कम लागत में दिल्लीवासियों के लिए मेट्रो की सुविधा होगी।
विज्ञापन

फेस 4 की तीन लाइनों पर पहले से ही काम चल रहा है, जबकि तीन नए कॉरिडोर पर कैबिनेट की मुहर का डीएमआरसी को इंतजार है। अभी भी लाजपत नगर-साकेत, रिठाला-बवाना-नरेला और इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ के बीच तीन कॉरिडोर प्रस्तावित हैं। इनमें एक मेट्रोलाइट होगी, जिसके लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक डॉ. मंगू सिंह ने कहा कि फेज-4 के तीनों कॉरिडोर पर कैबिनेट की मुहर लगते हैं, इसपर काम शुरू कर दिया जाएगा। रिठाला-नरेला के बीच लाइट के लिए डीपीआर तैयार किया गया। इसमें सभी पहलुओं को शामिल किया गया है ताकि दिल्ली वासियों को इस कॉरिडोर पर यात्रा का सुखद अनुभव मिल सके। यह पहली मेट्रोलाइट होगी, इसलिए ट्रायल की सफलता के बाद आगे भी कुछ कॉरिडोर पर इसके लिए संभावनाएं तलाशी जाएंगी। कम लागत में लोगों को अगर दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो की सुविधा मिलने से काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed