फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Counselling for MD Pediatrics programme at IPU tomorrow

Delhi News: आईपीयू में एमडी पीडियाट्रिक्स कार्यक्रम की काउंसलिंग कल

Tue, 25 Nov 2025 08:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 08:31 PM IST
विज्ञापन
Counselling for MD Pediatrics programme at IPU tomorrow
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय में चल रहे एमडी पीडियाट्रिक्स कार्यक्रम के चार सीटों पर दाखिले के लिए पहली काउंसलिंग 27 नवंबर को आयोजित की जाएगी। द्वारका कैंपस में ऑफलाइन मोड में होने वाली इस काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल 26 नवंबर को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन



इस प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन 24 नवंबर तक ऑफलाइन मोड में आमंत्रित किए गए थे। इस प्रोग्राम के आवेदकों की सूची यूनिवर्सिटी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। यदि किसी आवेदक का इस सूची को लेकर कोई प्रतिक्रिया है तो वे 26 नवंबर तक उसे दर्ज करा सकते हैं। केवल वे ही उम्मीदवारों इस कोटा के तहत दाखिले के लिए पात्र हैं जिन्होंने विश्वविद्यालय के संबद्ध चिकित्सा कॉलेजों से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की है। इच्छुक उम्मीदवारों के पास भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआई) द्वारा मान्यता प्राप्त एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए और प्रवेश वर्ष की निर्धारित तिथि से पहले एक वर्ष की अनिवार्य रोटेटरी इंटर्नशिप पूरी की होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास एमसीआई या किसी राज्य चिकित्सा परिषद के साथ स्थायी पंजीकरण होना चाहिए। केवल नीट पीजी 2025 उत्तीर्ण उम्मीदवार ही इस प्रोग्राम में दाखिला ले सकते हैं। इस काउंसलिंग के संबद्ध अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की दोनों वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed