फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Coronavirus in Delhi new African strain found in a patient in capital

दिल्ली में कोरोना: राजधानी में मिला अफ्रीका के स्ट्रेन का संदिग्ध मरीज, जांच के लिए भेजा गया सैंपल

Fri, 12 Mar 2021 05:18 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 12 Mar 2021 05:18 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Delhi new African strain found in a patient in capital
दिल्ली में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ता जा रहा है। एक तरफ जहां कोरोना मरीजों की संख्या में दोबारा वृद्धि देखने को मिल रही है, वहीं शुक्रवार को यहां दक्षिण अफ्रीका के कोरोना स्ट्रेन का एक संदिग्ध मरीज भी मिला है। राजधानी में दक्षिण अफ्रीका के कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का संदिग्ध मरीज मिला है। रोगी को लोकनायक अस्पताल में बनाए गए विशेष वार्ड में रखा गया है। यह दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका वाले स्ट्रेन का पहला संदिग्ध मरीज है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गुरुवार को  केरल का रहने वाला एक व्यक्ति दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली लौटा। यहां एयरपोर्ट पर उसकी जांच की गई, जिसमें वह कोरोना संक्रमित मिला। एहतियात बरतते हुए मरीज को लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां सैंपल लेकर जीनोम जांच के लिए एनसीडीसी लैब भेजा गया है। 
विज्ञापन


वहां जांच के बाद ही नए स्ट्रेन की पुष्टि हो सकेगी। मरीज की रिपोर्ट शनिवार सुबह तक आने की संभावना है। फिलहाल रोगी में संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। सरकार की और से निर्धारित दिशा-निर्देश के मुताबिक उसका इलाज किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों के मुताबिक, यह स्ट्रेन ब्रिटेन में मिले स्ट्रेन से घातक साबित हो सकता है, हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई वैज्ञानिक तथ्य सामने नहीं आये हैं। कुछ शोधकर्ताओं का मानना है कि कोरोना वायरस का दक्षिण अफ्रीका का स्ट्रेन उन लोगों को फिर से संक्रमित कर सकता है जो कोविड की चपेट में आकर पहले ही ठीक हो चुके हैं। 


ब्रिटेन के स्ट्रेन के मरीजों का भी लोकनायक में हुआ इलाज 
लोकोनायक अस्पताल में यूके, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील में मिले नए संक्रामक कोरोना वायरस वाले मरीजों और संदिग्धों के लिए 100 बेड की क्षमता वाला अलग वार्ड बना हुआ है। इससे पहले यहां ब्रिटेन में पाए गए कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से पीड़ित मरीजों का इलाज किया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed