{"_id":"5fb620bc231b1047645aa89d","slug":"coronavirus-in-delhi-hc-ask-aap-govt-why-did-you-wait-for-18-days-to-restrict-number-of-attendees-at-weddings","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: हाईकोर्ट ने केजरीवाल सरकार को फटकारा, पूछा- संक्रमण बढ़ने पर भी नींद से क्यों नहीं जागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: हाईकोर्ट ने केजरीवाल सरकार को फटकारा, पूछा- संक्रमण बढ़ने पर भी नींद से क्यों नहीं जागे
Thu, 19 Nov 2020 01:35 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 19 Nov 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter @CMODelhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के तेजी से बढ़ते संक्रमण को लेकर गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल सरकार को जमकर फटकारा। कोर्ट ने पूछा कि शादियों में मेहमानों की संख्या कम करने का इंतजार क्यों किया गया? संक्रमण बढ़ने पर भी आप नींद से क्यों नहीं जागे?
विज्ञापन
दिल्ली उच्च न्यायालय ने आप सरकार से पूछा,'शादियों में शामिल होने वाले लोगों की संख्या कम करने के लिए अब तक की प्रतीक्षा क्यों की गई?' अदालत ने केजरीवाल सरकार से पूछा कि उन्होंने संख्या कम करने के लिए 18 दिन का इंतजार क्यों किया। इस अवधि के दौरान कोविड-19 के कारण कितने लोगों की मौत हुई?
विज्ञापन
'हम झकझोरते हैं तो आप कछुआ चाल चलने लगते हैं'
दिल्ली हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से कोरोना संक्रण से बचाव के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी मांगते हुए काफी तल्ख टिप्पणी की। अदालत ने कहा, 'जब हम आपको झकझोर कर कुछ पूछते हैं तो आप कछुए की चाल से चलने लगते हैं।' अदालत ने कहा कि मास्क नहीं पहनने और सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने पर जुर्माना लगाना क्या कोरोना के निवारक उपाय नहीं हैं।
विज्ञापन