{"_id":"60a2b237fff3ce7d3a7da845","slug":"coronavirus-delhi-son-did-not-return-from-america-police-performed-last-rites","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: अमेरिका से नहीं लौटा बेटा, पुलिस ने किया अंतिम संस्कार, बुजुर्ग की हुई थी कोरोना से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: अमेरिका से नहीं लौटा बेटा, पुलिस ने किया अंतिम संस्कार, बुजुर्ग की हुई थी कोरोना से मौत
Mon, 17 May 2021 11:43 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 17 May 2021 11:43 PM IST
सार
जानकारी के मुताबिक, 84 वर्षीय जीपीएल पठानिया पत्नी 82 वर्षी पत्नी अंचित परभा के साथ मयूर अपार्टमेंट में रह रहे थे। दंपति का एक ही बेटा है जो अमेरिका में कार्यरत है। दोनों बुजुर्ग कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित हो गए थे।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के रोहिणी इलाके में कोरोना से बुजुर्ग की मौत पर जब अमेरिका से बेटा नहीं लौटा तो पुलिस ने अंतिम संस्कार किया। बुजुर्ग के साथ उनकी पत्नी भी हैं। पुलिस महिला बुजुर्ग के लगातार संपर्क में है।
जानकारी के मुताबिक, 84 वर्षीय जीपीएल पठानिया पत्नी 82 वर्षी पत्नी अंचित परभा के साथ मयूर अपार्टमेंट में रह रहे थे। दंपति का एक ही बेटा है जो अमेरिका में कार्यरत है। दोनों बुजुर्ग कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित हो गए थे।
बाद में जीपीएल पठानिया की हालत ज्यादा गंभीर हो गई। इसके बाद बुजुर्ग ने शुक्रवार को घर में ही दम तोड़ दिया। जानकारी मिलने पर भी कोई पड़ोसी कोविड संक्रमण के डर की वजह से अंतिम संस्कार के लिए आगे नहीं आया।
विज्ञापन
पुलिस को जानकारी मिलने पर प्रशांत विहार एसएचओ प्रवीन कुमार के निर्देश पर पुलिसकर्मियों ने एहतियात के साथ शव को कब्जे में लिया। एसएचओ प्रवीण कुमार ने मृतक के बेटे को घटना की जानकारी दी तो उन्होंने संक्रमण की वजह से तुरंत दिल्ली आने में असमर्थता जताई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने बुजुर्ग को कांधा देने के साथ अंतिम संस्कार किया।