फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   coronavirus Delhi High Court angry over lack of oxygen arvind kejriwal modi government

सांसों पर सितम: 'आपूर्ति बाधित की तो हम लटका देंगे' ऑक्सीजन की कमी पर भड़का दिल्ली हाईकोर्ट

Sat, 24 Apr 2021 01:31 PM IST
शाहरुख खान पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 24 Apr 2021 01:31 PM IST
सार

दिल्ली में ऑक्सीजन की किल्लत आज पांचवें दिन भी बनी हुई है। ऑक्सीजन की आपूर्ति में अड़चन पैदा करने पर दिल्ली हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई है। 

विज्ञापन
coronavirus Delhi High Court angry over lack of oxygen arvind kejriwal modi government
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली में ऑक्सीजन की किल्लत आज पांचवें दिन भी बनी हुई है। ऑक्सीजन की आपूर्ति में अड़चन पैदा करने पर दिल्ली हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई है।  दिल्ली उच्च न्यायालय ने शनिवार को कहा कि अगर केंद्र, राज्य या स्थानीय प्रशासन का कोई अधिकारी ऑक्सीजन की आपूर्ति में अड़चन पैदा कर रहा है तो ‘हम उस व्यक्ति को लटका देंगे। न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की पीठ की ओर से उक्त टिप्पणी महाराजा अग्रसेन अस्पताल की एक याचिका पर सुनवाई के दौरान आई है। 
विज्ञापन


अस्पताल ने गंभीर रूप से बीमार कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कमी को लेकर उच्च न्यायालय का रुख किया है। अदालत ने दिल्ली सरकार से कहा कि वह बताए कि कौन ऑक्सीजन की आपूर्ति को बाधित कर रहा है और कहा हम उस व्यक्ति को लटका देंगे।
विज्ञापन


पीठ ने कहा कि हम किसी को भी नहीं बख्शेंगे। अदालत ने दिल्ली सरकार से कहा कि वह स्थानीय प्रशासन के ऐसे अधिकारियों के बारे में केंद्र को भी बताए ताकि वह उनके खिलाफ कार्रवाई कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




आपको बता दें कि ऑक्सीजन के लिए दिल्ली में हाहाकर मचा हुआ है। दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में शुक्रवार शाम ऑक्सीजन की कमी से 25 मरीजों की मौत हो गई। इस बात की जानकारी अस्पताल के वकील ने आज हाईकोर्ट में दी। यहां कोरोना के 215 मरीज भर्ती है जिसमें से कई ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। आज भी अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत है और कई मरीजों की जान पर खतरा बना हुआ है।

अस्पताल से जुड़े डीके बलुजा ने बताया कि अब हमारे अस्पताल में सिर्फ आधे घंटे का ऑक्सीजन शेष है और 200 से ज्यादा जिंदगियां खतरे में हैं। बीती रात हुई ऑक्सीजन की कमी के चलते हम 25 जिंदगियां नहीं बचा सके।

गंगाराम अस्पताल में वेंटिलेटर नहीं चल रहे
दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में ऑक्सीजन की गंभीर कमी हो गई है। यहां ऑक्सीजन की कमी से वेंटिलेटर नहीं चल पा रहे हैं। अस्पताल के चेयरमैन डीएस राणा ने बताया कि इस वक्त अस्पताल में 29 मरीज वेंटिलेटर पर हैं और उनकी जान इस वक्त खतरे में है। वहीं कुल 516 मरीज हैं जिनमें से कई ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।

गुरुग्राम के फोर्टिस और मैक्स में ऑक्सीजन संकट
गुरुग्राम के फोर्टिस और मैक्स अस्पताल में आज फिर ऑक्सीजन का संकट पैदा हो गया है। इन अस्पतालों ने ट्वीट कर सरकार से मदद मांगी है। यहां भिवाड़ी से गैस आनी थी लेकिन नहीं पहुंची है। कहा जा रहा है कि आज शाम तक 15 लाख टन ऑक्सीजन गुरूग्राम को मिलने की उम्मीद है। स्टार एयर गैस कंपनी ने फ्री में ऑक्सीजन बांटने का निर्णय लिया है।

सरोज अस्पताल ने बंद की नई भर्तियां
दिल्ली के सरोज अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत है, जिसके चलते अस्पताल ने नए मरीजों की भर्ती पर रोक लगा दी है और पुराने मरीजों को डिस्चार्ज कर रहे हैं। यह जानकारी अस्पताल के कोविड इंचार्ज ने दी। सरोज अस्पताल ने बताया कि उसके कर्मी पांच दिन से ऑक्सीजन पाने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं। अब हम थक चुके हैं इसलिए प्रयास छोड़ रहे हैं। सभी प्रयास विफल हुए हैं। हमें अपने कोटे की दवाई और ऑक्सीजन नहीं मिली और सरकार हमें ये सब उपलब्ध कराने में नाकाम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed