फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   coronavirus covid 19 second phase of vaccination in delhi update latest news in hindi

दिल्ली: 39,742 लोगों को लगाया गया टीका, वैक्सीन लेने वालों में 55 फीसदी रहे बुजुर्ग

Tue, 16 Mar 2021 12:05 AM IST
योगेश जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Tue, 16 Mar 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
coronavirus covid 19 second phase of vaccination in delhi update latest news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

राजधानी में सोमवार को दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान को 15 दिन पूरे हो चुके है। इस दिन कुल  39,742 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमे करीब 55 फीसदी बुजुर्ग लोग शामिल रहे। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 423 केंद्रों पर वैक्सीन लगाई गई। कुल हुए टीकाकरण में 29,690 लोगों को पहली खुराक दी गई।इनमें 60 साल से अधिक उम्र के 21,622 लोग रहे। वहीं, 45-59 साल के बीमारियों से पीड़ित 3429 लोगों ने टीका लगवाया।  2996 अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों और 1643 स्वास्थ्यकर्मियों ने भी टीका लगवाया। वहीं, 10052 लोगों को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई।टीका लगवाने वालो में से तीन लोगों में ही हल्के दुष्प्रभाव देखे गए। इनमें किसी को भी अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी।

विज्ञापन

2 लाख बुजुर्गों का लगा टीका...

1 मार्च से शुरू हुए टीकाकरण के दूसरे अभियान में अबतक करीब 2 लाख बुजुर्ग टीका लगवा चुके हैं। यह इस दूसरे चरण में हुए टीकाकरण का 75 फीसदी हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ मंत्री ने कहा, लोग बरते सावधानी, चिंता की कोई बात नहीं...

कोरोना के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने कहा कि दिल्ली के अन्दर कोरोना के नए मरीज की संख्या और संक्रमण दर अन्य राज्यों की तुलना में काफी कम है। यहां संक्रमण से हालात काबू में है। बस जरूरी है कि लोग सावधानी बरतें और मास्क का प्रयोग करें।

पत्रकारों से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राजधानी में कोरोना संक्रमण की दर 0.6त्न है ,जो देश की कई राज्यों जैसे महाराष्ट्र, गुजरात, केरला और पंजाब की तुलना में कम है। उन्होंने कहा कि लोगों को मास्क का प्रयोग करना चाहिए और शारीरिक दूरी का पालन करना चाहिए, क्योंकि कोरोना ऐसी बीमारी है जो बार-बार लौटकर आती है। इसलिए सभी को सावधान और सचेत रहने की जरुरत है । 

जैन के मुताबिक, बढ़ते संक्रमण की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली सरकार प्रतिदिन 70 हजार से भी ज्यादा जांच कर रही है। एक समय था जब दिल्ली के अंदर का संक्रमण दर 15त्न से ज्यादा थी। पिछले दो-तीन महीने से तो यह दर 1त्न से भी कम है। अन्य राज्यों का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि गुजरात में संक्रमण दिल्ली के मुकाबले  3 गुना, पंजाब में 6 गुना, केरल में 7 गुना और महाराष्ट्र में 30 गुना ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed