{"_id":"60b4be888ebc3eae725c8801","slug":"corona-vaccination-center-to-be-started-at-delhi-airport-terminal-1-on-tuesday-online-registration-necessary","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन: दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल-1 पर मंगलवार से टीकाकरण केंद्र होगा शुरू, ऑनलाइन पंजीकरण...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वैक्सीन: दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल-1 पर मंगलवार से टीकाकरण केंद्र होगा शुरू, ऑनलाइन पंजीकरण...
Mon, 31 May 2021 04:16 PM IST
सुशील कुमार कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 31 May 2021 04:16 PM IST
सार
डीआईएएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विदेह कुमार जयपुरियार ने कहा कि 60 हजार से अधिक कर्मचारी टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीन लगवा सकेंगे। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को पहले कोविन पोर्टल या आरोग्य सेतु एप पर पंजीकरण कराना होगा। टीके का खर्च उन्हें स्वयं या अपने नियोक्ता के जरिये वहन करना होगा।
विज्ञापन
कोरोना का टीकाकरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) अपने कर्मचारियों को कोरोना के कहर से बचाने के लिए मंगलवार को हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर टीकाकरण केंद्र शुरू करेगा।
विज्ञापन
डीआईएएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विदेह कुमार जयपुरियार ने कहा कि 60 हजार से अधिक कर्मचारी टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीन लगवा सकेंगे। इनमें विमान सेवा कंपनियों, लॉजिस्टिक्स, तकनीकी सेवा प्रदाताओं तथा अन्य हितधारकों समेत हवाई अड्डे पर काम करने वाले कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को पहले कोविन पोर्टल या आरोग्य सेतु एप पर पंजीकरण कराना होगा। टीके का खर्च उन्हें स्वयं या अपने नियोक्ता के जरिये वहन करना होगा। एयरपोर्ट संचालक ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि टीकाकरण केंद्र की स्थापना मणिपाल हॉस्पीटल के सहयोग से की गई है।
विज्ञापन