{"_id":"6248ed4dfec4d93f7d1a197c","slug":"corona-reduced-to-zero-in-a-month-work-started-to-remove-centers-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बे-दम हुआ कोरोना : एक माह में शून्य हुई मरीजों की संख्या, केंद्रों को हटाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बे-दम हुआ कोरोना : एक माह में शून्य हुई मरीजों की संख्या, केंद्रों को हटाने का काम शुरू
Sun, 03 Apr 2022 06:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 03 Apr 2022 06:11 AM IST
सार
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को कोविड केयर सेंटर व कोविड हेल्थ सेंटर में मरीजों की संख्या शून्य थी। मार्च के आंकड़ों पर गौर करें तो पूरे माह ज्यादातर दिनों में इन केंद्रों पर मरीजों की संख्या शून्य रही है। शेष दिन मरीजों की संख्या एक से दो रिकॉर्ड की गई है ऐसे में अब इन केंद्रों को हटाने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
रामलीला मैदान से हटाया गया अस्थाई कोविड केयर सेंटर...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में कोरोना का प्रभाव कम होने के बाद दिल्ली सरकार के देखभाल व निगरानी केंद्र संक्रमण मुक्त हो गए हैं। यही वजह है कि अब अलग-अलग जगहों से इन्हें हटाने की तैयारी शुरू हो गई है। संभावना है कि अगले सप्ताह तक इन्हें हटाने का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को कोविड केयर सेंटर व कोविड हेल्थ सेंटर में मरीजों की संख्या शून्य थी। मार्च के आंकड़ों पर गौर करें तो पूरे माह ज्यादातर दिनों में इन केंद्रों पर मरीजों की संख्या शून्य रही है। शेष दिन मरीजों की संख्या एक से दो रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
ऐसे में अब इन केंद्रों को हटाने की तैयारी शुरू हो गई है। एक मार्च को कोविड केयर केंद्र में केवल दो मरीज थे और हेल्थ केंद्र में शून्य। इसके अगले 10 दिनों में कोविड केयर सेंटर में मरीज की संख्या एक व हेल्थ सेंटर में आंकड़ा शून्य थी। 16 मार्च को कोविड केयर व हेल्थ केयर सेंटर में मरीजों की संख्या शून्य दर्ज हुई थी। इसके बाद दैनिक मामलों की संख्या 100 से नीचे 70 के करीब पहुंच गई थी।
विज्ञापन
वहीं, 30 मार्च को दैनिक मरीजों की संख्या फिर से 100 के पार पहुंचने पर भी कोवि ड केयर व हेल्थ सेंटर में मरीजों की संख्या शू्न्य रही। इसे लेकर विशेषज्ञ कहते हैं कि बीते तीन माह में कोरोना के नए मामलों की संख्या में कमी दर्ज की जा रही है। यदि कोई संक्रमित हो रहा है तो उसमें हल्के लक्षण हैं, जिससे वह होम आइसोलेशन में ही रहता है। कोविड केयर सेंटर व स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों में मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। गौरतलब है कि दिल्ली सरकार की ओर से रामलीला मैदान, निरंकारी मैदान व बुराड़ी अस्पताल में कोविड केंद्र बनाए गए थे।
मार्च के आंकड़ों पर एक नजर
तारीख दैनिक मामले मौतें केयर सेंटर हेल्थ सेंटर
30 123 01 0 0
27 71 01 0 0
16 144 01 0 0
11 174 00 1 0
10 212 00 1 0
09 208 01 1 0
01 344 04 2 0
होम आइसोलेशन में अब केवल 332 रोगी
कोरोना के कम होते दैनिक मामलों के बीच घरों में भी मरीजों का ग्राफ गिरा है। बीते एक माह में घरों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में करीब एक हजार की गिरावट देखी गई है, जो कि दिल्ली में कोरोना के घटते संक्रमण के बीच अच्छे संकेत हैं। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शुक्रवार तक होम आइसोलेशन केंद्रों में 332 मरीज उपचाराधीन थे। 30 मार्च को यह 315, 27 को 360, 16 को 434, 11 को 637, 10 को 680, नौ को 734 और एक मार्च को 1318 मरीज उपचारधीन थे।