फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Corona records 13,468 patients, 81 deaths

कोरोना के रिकॉर्ड 13,468 मरीज मिले, 81 की मौत

Wed, 14 Apr 2021 01:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Corona records 13,468 patients, 81 deaths
नई दिल्ली। राजधानी में संक्रमितों की संख्या रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। तीन दिन में ही 30 हजार से ज्यादा संक्रमण के मरीज मिल चुके हैं। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या भी 43 हजार के पार पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को कोरोना के रिकॉर्ड 13,468 नए मरीजों की पुष्टि की, जबकि 81 लोगों की मौत हो गई। पिछले साल मार्च में संक्रमण की शुरुआत के बाद ऐसा पहली बार है, जब एक दिन में इतने मरीज मिले हैं, वहीं मौत का आंकड़ा भी नवंबर के बाद सर्वाधिक है। कोरोना संक्रमण दर भी 13 फीसदी से ज्यादा हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सोमवार को 7,972 लोग स्वस्थ हुए। दिल्ली में अब कुल मरीजों की संख्या 7,50,156 पहुंच गई है। इसमें से 6,95,210 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 11,436 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण से मृत्युदर 1.52 फीसदी है। वहीं, कुल संक्रमण दर 4.76 फीसदी है। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 43,510 हो गई है।
विज्ञापन

दिल्ली में ऐसा पहली बार है जब सक्रिय मरीजों की संख्या इतनी हुई है। इसमें से 7,731 अस्पतालों में भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 21,954 रोगियों का और कोविड केंद्रों में 357 का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1,02,460 लोगों की जांच की गई। आरटीपीसीआर से 64,544 और रैपिड एंटीजन प्रणाली से 37,916 टेस्ट हुए। अब तक 1 करोड़ 57 लाख 53 हजार नमूनों की जांच हो चुकी है। कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 6852 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed