फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   corona in Delhi: This is the plan of Delhi Metro for weekend curfew you will have to wait so much

corona in Delhi: वीकेंड कर्फ्यू के लिए ये है दिल्ली मेट्रो का प्लान, इतना इंतजार करना पड़ेगा आपको

Wed, 05 Jan 2022 06:21 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 05 Jan 2022 06:21 PM IST
सार

डीएमआरसी ने बताया कि ब्ल्यू लाइन और यलो लाइन पर यात्रा करने के दौरान यात्रियों को स्टेशन पर मेट्रो का 15 मिनट इंतजार करना होगा।

विज्ञापन
corona in Delhi: This is the plan of Delhi Metro for weekend curfew you will have to wait so much
दिल्ली मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताह के आखिरी दो दिन (सप्ताहांत) के दौरान मेट्रो के फेरों में बदलाव किया गया है। शनिवार-रविवार को यात्रियों को ब्लू और यलो लाइन पर 15 मिनट बाद मेट्रो मिलेगी जबकि शेष सभी लाइन पर दो मेट्रो के बीच 20 मिनट का अंतराल होगा। सप्ताह के शेष दिन यानि सोमवार से शुक्रवार के बीच सभी लाइन पर मेट्रो 100 फीसदी क्षमता के साथ चलेगी।

विज्ञापन


सफर में यात्रियों को खड़े होकर सफर करने की इजाजत नहीं होगी। कोविड-19 की रोकथाम के लिए लागू सप्ताहांत कर्फ्यू (8-9जनवरी) के लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के दिशा-निर्देशों के मुताबिक कोविड-19 की रोकथाम के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने मेट्रो के समय में बदलाव किए हैं।

विज्ञापन

शेष दिनों में पहले की तरह रहेंगी सेवाएं

डीएमआरसी के कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट कम्युनिकेशन) अनुज दयाल के मुताबिक, कर्फ्यू के दौरान यलो लाइन (हुडा सिटी सेंटर से समयपुर बादली) और ब्लू लाइन (द्वारका सेक्टर -21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी / वैशाली) पर 15 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध रहेंगी। शेष सभी लाइन पर दो मेट्रो के परिचालन में 20 मिनट का अंतराल होगा। उन्होंने बताया कि सप्ताह के शेष दिनों में पहले की तरह मेट्रो सेवाएं जारी रहेंगी। इस दौरान मेट्रो और स्टेशनों में यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए प्रत्येक कोच में केवल 50 यात्रियों को ही सफर की इजाजत है।



डीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है कि बेहद जरूरी होने पर ही यात्रा करें। संक्रमण से बचाव के लिए लागू एहतियातों के पालन के लिए मेट्रो स्टेशनों पर कुछ देर पहले पहुंचे ताकि स्टेशन के बाहर इंतजार न करना पड़े। इस दौरान एहतियातों का सख्ती से पालन किया जाएगा। नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई के लिए टीमें भी मुस्तैद रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed