फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Corona in Delhi 22 lakh rupee fine imposed for not wearing mask in last 12 days more than 4500 people violated

Corona in Delhi: बीते 12 दिनों में मास्क न पहनने पर 22 लाख जुर्माना वसूला, 4500 से अधिक लोगों ने किया उल्लंघन

Fri, 06 May 2022 03:31 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 06 May 2022 03:31 PM IST
सार

दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने पिछले महीने बैठक में सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनने को अनिवार्य किया था। इसके तहत उल्लंघन के लिए 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

विज्ञापन
Corona in Delhi 22 lakh rupee fine imposed for not wearing mask in last 12 days more than 4500 people violated
दिल्ली में मास्क नहीं पहनने पर 22 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूला - फोटो : PTI - फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी में कोरोना संक्रमण के बीच दोबारा से मास्क की अनिवार्यता के बीच 4,500 से अधिक लोगों का चालान किया गया है। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में यह चालान किए गए हैं, जिसके तहत विभाग ने 22 लाख से अधिक का जुर्माना वसूल किया है।

विज्ञापन


दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने पिछले महीने बैठक में सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनने को अनिवार्य किया था। इसके तहत उल्लंघन के लिए 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया था। आंकड़ों के मुताबिक, 23 अप्रैल से चार मई के बीच मास्क न पहनने के लिए कुल 4,504 लोगों पर जुर्माना लगाया गया, जिसमें सबसे अधिक जुर्माना 1,133 लोगों पर पूर्वी जिले में लगाया गया है।
विज्ञापन


इसके बाद नई दिल्ली में 705, दक्षिण पश्चिम 588, उत्तर पूर्वी में 562 लोगों का चालान किया गया है। वहीं, दक्षिण पूर्व में 553 लोगों का चालान हुआ। हालांकि, शाहदरा और मध्य जिलों में एक भी चालान नहीं हुआ। पश्चिम जिले में 65 ऐसे उल्लंघन पाए गए, जबकि उत्तरी जिले में 221, दक्षिण में 414, नई दिल्ली में 216 और उत्तर पश्चिम में 263 लोगों पर जुर्माना लगाया गया है। सरकार ने मास्क उल्लंघन के लिए कुल 22,05,500 रुपये का जुर्माना लगाया है और अब तक 7,66,500 रुपये प्राप्त किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण पूर्व जिले के एक अधिकारी के मुताबिक, विभाग प्रतिदिन औसतन लगभग 100 चालान कर रहा है। साथ ही उन क्षेत्रों में ध्यान दिया जा रहा है, जहां बाजार, मंडियों आदि जैसे बड़े पैमाने पर भीड़ होती है। इस अभ्यास में आठ टीमें शामिल हैं। सप्ताहांत में लोगों की संख्या अधिक हो सकती है, क्योंकि अधिक लोग बाहर निकल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पहले की तुलना में अब चालान की संख्या कम है। क्योंकि, अब जनता को शिक्षित करने पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि निजी चार पहिया वाहन में एक साथ यात्रा करने वाले नियमों के दायरे से बाहर हैं। यह भी चालानों की कम संख्या का एक कारण हो सकता है।

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि सरकारी कार्यालय पूरी क्षमता से चल रहे हैं और उनके स्टाफ को कोविड ड्यूटी से हटा दिया गया है, ऐसे में जुर्माना जारी करने वाले कर्मचारियों की कमी है। बता दें कि दिल्ली सरकार ने बीते दो अप्रैल को मास्क की अनिवार्यता व जुर्माने की राशि को हटा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed