फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Corona Delhi Health Minister Satyendar Jain said according to the sixth sero survey, the rate of seropositivity is ninty seven percent

कोरोना: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन बोले- सीरोपॉजिटिविटी दर 97 फीसदी, छठे सीरो सर्वे में खुलासा

Thu, 28 Oct 2021 03:55 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 28 Oct 2021 03:55 PM IST
सार

दिल्ली में दूसरी लहर से पहले पांच बार सीरो सर्वे हुआ था। छठा सर्वे पिछले महीने तीन एनजीओ की सहायता लेकर शुरू किया था। दूसरी लहर के बाद यह पहला सीरो सर्वे है। इसके तहत बीते 24 सितंबर से 280 वार्डों से कुल 28 हजार लोगों के रैंडम सैंपल लिए गए और उनकी जांच की गई।

विज्ञापन
Corona Delhi Health Minister Satyendar Jain said according to the sixth sero survey, the rate of seropositivity is ninty seven percent
सत्येंद्र जैन - फोटो : एएनआई

विस्तार

10 में से सात दिल्ली वाले कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। राजधानी के 11 में से तीन जिले ऐसे हैं जहां हर व्यक्ति संक्रमण की चपेट में आ चुका है। जबकि दो जिलों में एक या फिर दो फीसदी ही आबादी संक्रमण से बची आई है। गुरुवार को दिल्ली सरकार ने छठे सीरो सर्वे के परिणाम सार्वजनिक करते हुए बताया कि 28 हजार लोगों की जांच में 97 फीसदी संक्रमित मिल चुके हैं। इन लोगों में कोरोना होने के बाद शरीर में बनने वाली एंटीबॉडी पाई गई हैं जिनकी पहचान करने के बाद यह कहा जा सकता है कि लगभग संबंधित क्षेत्र की पूरी आबादी का भी यही परिणाम हो सकता है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर आने के बाद राजधानी में हर्ड इम्युनिटी विकसित हो चुकी है। करीब तीन फीसदी आबादी ही अब तक संक्रमण से बची आई है। विभाग के अनुसार पूर्वी दिल्ली जिले में सीरो सकारात्मकता दर (एंटीबॉडी का स्तर) सबसे अधिक 99.80 फीसदी दर्ज किया है। जबकि उत्तर पूर्वी में 99.70 और मध्य जिले में 99.50 फीसदी आबादी संक्रमण की चपेट में आ चुकी है।

विज्ञापन

इनके अलावा दक्षिणी दिल्ली और उत्तर पश्चिम जिले में एक से दो फीसदी आबादी ही संक्रमण से बची हुई है। दक्षिणी दिल्ली में 99 और उत्तर पश्चिम में 98.50 फीसदी लोगों में एंटीबॉडी पाई गई हैं। इनके अलावा नई दिल्ली में 95.70, शाहदरा में 94.3, उत्तर में 95.1, दक्षिण पूर्व में 95.9, दक्षिण पश्चिम में 93.3 और पश्चिम दिल्ली जिले में 95.2 फीसदी लोगों में एंटीबॉडी मिली हैं। दिल्ली में सबसे कम शाहदरा जिले की आबादी कोरोना की चपेट में आई है।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि पुरुषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा कोरोना की चपेट में आई हैं। वहीं 18 वर्ष से कम आयु वालों में 88 फीसदी तक एंटीबॉडी मिली हैं। इनसे अधिक आयु में यह दर 97 से 98 फीसदी तक है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों को वैक्सीन नहीं लगी है उनमें 90 फीसदी तक एंटीबॉडी मिली हैं।

विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि इस साल अप्रैल और मई में दिल्ली में महामारी की दूसरी भयंकर लहर की चपेट में आने के बाद यह पहला सर्वेक्षण है। जनवरी में किए गए पांचवें दौर के सीरो सर्वेक्षण से पता चला था कि दिल्ली में 56.13 फीसदी लोगों ने कोविड के खिलाफ एंटीबॉडी विकसित कर ली थी। 

यह कुल मिलाकर छठा और दूसरी लहर आने के बाद पहला सीरो सर्वे था। पांचवां सीरो सर्वे जनवरी में हुआ था, जिसके अनुसार दिल्ली में 56.13 प्रतिशत लोगों में कोरोना वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी विकसित हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed