{"_id":"6043aca928eb3f2f5b55eff0","slug":"corona-cases-increasing-in-delhi-321-reported-positive-in-a-day-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना: लगातार दूसरे दिन सामने आए 300 से अधिक मामले, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना: लगातार दूसरे दिन सामने आए 300 से अधिक मामले, एक की मौत
Sat, 06 Mar 2021 10:16 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 06 Mar 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
राजधानी दिल्ली में हर नए दिन के साथ कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने 321 मरीजों में कोरोना की पुष्टि की, जबकि एक मरीज की मौत हो गई है। संक्रमण दर बढ़कर 0.60 फीसदी हो गई है। इससे पहले शुक्रवार को भी 312 केस आए थे। लगातार दूसरे दिन 300 से ज्यादा मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब कुल संक्रमितों की संख्या 6,40,815 हो गई है। इनमें से 6,28,117 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। शनिवार को 320 मरीज स्वस्थ हुए। अब तक कुल 10,919 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल संक्रमण के 1779 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन
इनमें से 573 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 879 रोगियों का इलाज चल रहा है। कोविड-19 केंद्रों में 06 मरीज भर्ती है। दो सप्ताह से मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, हालांकि मृत्युदर में कमी आ रही है। कोरोना से मृत्युदर घटकर 1.70 प्रतिशत हो गई है। वहीं, कुल संक्रमण दर 5.03 फीसदी है।
विज्ञापन
दिल्ली में अबतक 1 करोड़ 27 लाख 34 हजार लोगों कि जांच की जा चुकी है। शनिवार को 53,062 जांच की गई। इनमें 28,685 आरटी-पीसीआर और 24,377 एंटीजन जांच रही। कंटेनमेंट जोन की संख्या में शनिवार को कमी आई है। राजधानी में इस समय 562 रेड जोन हैं।