फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   corona cases in delhi Twice as many patients are getting cured as compared to the infected Recovery rate crosses 96 percent

दिल्ली: संक्रमितों के मुकाबले दोगुना मरीज हो रहे ठीक, धीमी पड़ी संक्रमण की रफ्तार, रिकवरी दर 96 फीसदी के पार

Tue, 25 May 2021 12:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 25 May 2021 12:11 AM IST
सार

दिल्ली में अप्रैल के पहले सप्ताह से संक्रमित तेजी से बढ़ने लगे थे। दूसरे सप्ताह आते- आते रोजाना औसतन 16 हजार मरीज मिल रहे थे, और इसके मुकाबले केवल 11 हजार लोग स्वस्थ हो रहे थे। 

विज्ञापन
corona cases in delhi Twice as many patients are getting cured as compared to the infected Recovery rate crosses 96 percent
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले सप्ताह से संक्रमितों के मुकाबले दोगुने मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। इससे रिकवरी दर 96 फीसदी के पार पहुंच गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली में संक्रमण काबू में है। जरूरी है कि लोग सभी सावधानियों का पालन करते रहें।
विज्ञापन


दिल्ली में अप्रैल के पहले सप्ताह से संक्रमित तेजी से बढ़ने लगे थे। दूसरे सप्ताह आते- आते रोजाना औसतन 16 हजार मरीज मिल रहे थे, और इसके मुकाबले केवल 11 हजार लोग स्वस्थ हो रहे थे। तीसरे सप्ताह में रोजाना आ रहे मरीजों का आंकड़ा 26 हजार के पार पहुंच गया।
विज्ञापन


वहीं, स्वस्थ होने वाले 18 हजार ही रहे। इससे 23 अप्रैल तक रिकवरी दर गिरकर 87 फीसदी  पहुंच गई थी, लेकिन अब एक सप्ताह से हालात बदल रहे हैं। मरीज दोगुना रफ्तार से स्वस्थ हो रहे हैं। इससे अब रिकवरी दर करीब 10 फीसदी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले एक सप्ताह में कुल 56,478 लोगों ने संक्रमण को मात दी है, और 22,623 नए मामले आए हैं। इस हिसाब से देखें तो संक्रमितों के मुकाबले दोगुना मरीज स्वस्थ हुए हैं। 

इस समय दिल्ली में कुल मरीजों की संख्या 14,168,68  है। इनमें से 13,66,056 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस लिहाज से देखें तो रिकवरी दर 96.57 फीसदी हो गई है, जो राष्ट्रीय औसत से करीब 6 फीसदी ज्यादा है। 

एम्स के डॉक्टर युद्धवीर सिंह बताते हैं कि लंबे लॉकडाउन और कोरोना से बचाव के नियमों के पालन से दिल्ली में कोरोना से हालात नियंत्रण में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि मौत के मामलों में भी पहले के मुकाबले कमी आ रही है। हालांकि, यह पिछले सभी लहरों के मुकाबले काफी ज्यादा है। इसलिए जरूरी है कि लोग संक्रमण के कम होने से लापरवाही न बरतें।

एक सप्ताह की स्थिति 
तारीख- संक्रमित- स्वस्थ हुए
17मई-4524-10,918
18-4482-9403
19-3486-9427
20-3231-7831
21-3009-7288
22-2260-6453
23-1649-5158
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed