{"_id":"60d1e2ced25af84a3157b4fd","slug":"corona-cases-in-delhi-more-than-98-percent-patients-beat-coronavirus-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहत: दिल्ली में 98 फीसदी से ज्यादा मरीजों ने कोरोना को दी मात, संक्रमितों के मुकाबले दोगुने से ज्यादा लोग हो रहे ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: दिल्ली में 98 फीसदी से ज्यादा मरीजों ने कोरोना को दी मात, संक्रमितों के मुकाबले दोगुने से ज्यादा लोग हो रहे ठीक
Tue, 22 Jun 2021 07:52 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 22 Jun 2021 07:52 PM IST
सार
दिल्ली में अप्रैल के पहले सप्ताह से संक्रमित तेजी से बढ़ने लगे थे। दूसरे सप्ताह आते- आते रोजाना औसतन 16 हजार मरीज मिल रहे थे, और इसके मुकाबले केवल 11 हजार लोग स्वस्थ हो रहे थे। तीसरे सप्ताह में रोजाना आ रहे मरीजों का आंकड़ा 26 हजार के पार पहुंच गया।
विज्ञापन
corona update
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में कोरोना के सभी मानक नियंत्रण में है। संक्रमण का प्रसार भी थम गया है। अब दिल्ली में 98 फीसदी से ज्यादा लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। संक्रमितों के मुकाबले तीन गुना लोग स्वस्थ हो रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि जितना तेजी से वायरस का प्रसार हुआ था उतना ही तेजी से कम भी हो गया है। हालांकि, अब जिस हिसाब से लोग लापरवाही बरत रहे हैं। यह एक चिंता का विषय है।
दिल्ली में अप्रैल के पहले सप्ताह से संक्रमित तेजी से बढ़ने लगे थे। दूसरे सप्ताह आते- आते रोजाना औसतन 16 हजार मरीज मिल रहे थे, और इसके मुकाबले केवल 11 हजार लोग स्वस्थ हो रहे थे। तीसरे सप्ताह में रोजाना आ रहे मरीजों का आंकड़ा 26 हजार के पार पहुंच गया।
वहीं, स्वस्थ होने वाले 18 हजार ही रहे। इससे 23 अप्रैल तक रिकवरी दर गिरकर 86 फीसदी पहुंच गई थी, लेकिन जून से हालात बदल गए। लगातार स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले एक सप्ताह में 1,111 संक्रमण के मामले आए हैं और 2,355 स्वस्थ हुए। इस हिसाब से देखें तो संक्रमितों के मुकाबले दोगुने से ज्यादा मरीज स्वस्थ हुए हैं। इस समय दिल्ली में कुल मरीजों की संख्या 14,32,381 है। इनमें से 14,05,460 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस लिहाज से देखें तो रिकवरी दर 98.57 फीसदी हो गई है, जो राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है।

जीटीबी अस्पताल के डॉक्टर विजय कुमार बताते हैं कि लंबे लॉकडाउन और कोरोना से बचाव के नियमों के पालन से दिल्ली में कोरोना से हालात नियंत्रण में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि वायरस का प्रसार तो अब थम गया है, लेकिन तीसरी लहर का खतरा भी है। इसलिए जरूरी है कि लोग नियमों का पालन करें, क्योकि वायरस के बदलने पर किसी का नियंत्रण नहीं है, लेकिन उससे बचाव करना लोगों के हाथ में हैं। अब लापरवाही बरती तो परिणाम घातक हो सकते हैं।
12 दिन से संक्रमण दर एक फीसदी से कम
दिल्ली में रिकवरी दर बढ़ रही है और संक्रमण दर लगातार कम हो रही है। पिछले 12 दिनों से संक्रमण दर 1 फीसदी से कम बनी हुई है। सोमवार को यह दर 0.16 प्रतिशत थी। पिछले एक सप्ताह में 5 लाख से ज्यादा जांच हुई है। ज्यादा जांच होने के बावजूद मामले नहीं बढ़ रहे हैं।
पिछले एक सप्ताह कि स्थिति
तारीख- मामले- स्वस्थ हुए
15 जून-228- 464
16-212-516
17-158-343
18-165-260
19-135-201
20-124-398
21-89-173
--
नोट- आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हैं