फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now corona screening will also be done in GTB

अब जीटीबी में भी होगी कोरोना की स्क्रीनिंग, 18 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार

Sun, 08 Mar 2020 04:29 AM IST
नोएडा ब्यूरो अभिषेक पांचाल, नई दिल्ली
अभिषेक पांचाल, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 08 Mar 2020 04:29 AM IST
विज्ञापन
Now corona screening will also be done in GTB
जीटीबी अस्पताल

केंद्र सरकार के बड़े अस्पतालों के साथ-साथ दिल्ली सरकार के अस्पतालों में भी कोरोना वायरस से लड़ने के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्वी दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में 18 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है।

विज्ञापन


चिकित्सकों की एक टीम गठित की गई है, जो कोरोना से संक्रमित व्यक्ति की जांच करेगी। एम्स, आरएमएल, सफदरजंग और लेडी हार्डिंग अस्पताल के बाद अब जीटीबी अस्पताल में भी लोग कोरोना की स्क्रीनिग जांच करा सकेंगे।
विज्ञापन


जीटीबी अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉक्टर सुनील कुमार ने बताया कि कोरोना की तैयारियों को लेकर बुधवार को अस्पताल प्रशासन की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें कई निर्णय लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आइसोलेशन वार्ड में सभी जरूरी ड्रग्स और दवाइयां रखी गई हैं। लोगों की की कोरोना की स्क्रीनिंग जांच की भी व्यवस्था कर ली गई है। कोरोना संदिग्धों की जांच के लिए एक टीम बनाई है।

यदि किसी मरीज में कोरोना के लक्षण दिखाई देंगे तो यह टीम उसकी जांच करेगी। इसके अलावा बुखार से पीड़ित मरीजों के लिए एक क्लीनिक बनाया गया है। जीटीबी अस्पताल पूर्वी दिल्ली का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है। स्क्रीनिंग की व्यवस्था होने से आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोग यहां कोरोना की जांच करा सकेंगे।


डॉक्टर सुनील कुमार ने बताया कि लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए कई पर्चे भी छपवाएं हैं, जिन पर कोरोना से बचाव के उपाय अंकित हैं। इन पर्चों को अस्पताल के विभिन्न स्थानों पर लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed