फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Contract killer injured in encounter in Delhi's Rohini area

Delhi Encounter: रोहिणी इलाके में एनकाउंटर, गोली लगने से घायल हुआ कॉन्ट्रैक्ट किलर

Thu, 06 Jul 2023 09:17 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 06 Jul 2023 09:17 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रोहिणी सेक्टर 29-30 से कामिल नाम के एक कॉन्ट्रैक्ट किलर को एनकाउंटर में घायल कर दिया।

विज्ञापन
Contract killer injured in encounter in Delhi's Rohini area
रोहिणी इलाके में एनकाउंटर - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के रोहिणी इलाके में पुलिस ने एक कॉन्ट्रैक्ट किलर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रोहिणी सेक्टर 29-30 से कामिल नाम के एक कॉन्ट्रैक्ट किलर को एनकाउंटर में घायल कर दिया। आरोपी के खिलाफ 12 से ज्यादा मामले दर्ज थे। कामिल के पास से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। हाल ही में हुए जामा मस्जिद फायरिंग मामले में एक शख्स की मौत हो गई थी। फिलहाल, पुलिस पूछताछ में जुट गई है।

विज्ञापन

 

जामा मस्जिद हत्याकांड में था आरोपी शामिल
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए रोहिणी सेक्टर 29-30 के बीच मुठभेड़ में कॉन्ट्रैक्ट किलर कामिल को गिरफ्तार किया, हालांकि स्पेशल सेल के साथ हुए मुठभेड़ में कामिल गोली लगने से घायल हो गया। उसके बाद स्थानीय पुलिस की टीम ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। स्पेशल सेल के सूत्र के मुताबिकस आरोपी  जामा मस्जिद इलाके में हुई हत्या में कामिल शामिल था। स्पेशल सेल के डीसीपी आलोक कुमार, एसीपी अत्तर सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर शिव कुमार की टीम ने इस ऑपरेशन को लीड करते हुए हत्या के आरोपी कामिल को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed