फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Drone-IP camer will monitor Delhi Containment Zone

दिल्ली के कंटेनमेंट जोन में ड्रोन-आईपी कैमरे से की जाएगी निगरानी, आज से पत्रकारों की भी जांच

Wed, 22 Apr 2020 04:27 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 22 Apr 2020 04:27 AM IST
विज्ञापन
Drone-IP camer will monitor Delhi Containment Zone
सैनिटाइजेशन... - फोटो : अमर उजाला

राजधानी के सभी कंटेन्मेंट जोन में दिल्ली सरकार अब ड्रोन और आईपी कैमरे से निगरानी रखेगी। इससे वास्तविक समय पर नियमों का पालन कराना आसान होगा। साथ ही, इन इलाकों में सौ फीसदी टेस्टिंग कराई जाए। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने संबंधित अधिकारियों को इसके निर्देश दिए।

विज्ञापन


मंगलवार को उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन व जिला स्तरीय अधिकारियों तक के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग की। इस दौरान लॉकडाउन प्रभावी तौर पर लागू करने व कंटेन्मेंट जोन के प्रबंधन पर बात हुई।
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने जोर देकर कहा कि कंटेन्मेंट जोन की प्रभावी निगरानी जरूरी है, ताकि जोन के अंदर लोगों के मिलने-जुलने व भीड़भाड़ पर रोक लगाई जा सके। इसके लिए जिला अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जोन के अंदर ड्रोन, आईपी कैमरे समेत सोशल मीडिया प्लेटफार्म से निगरानी कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे वास्तविक समय पर नियमों को लागू कराना संभव होगा। सभी कंटेन्मेंट जोन का नियमित रूप से सैनिटाइजेशन कराया जाए। इन इलाकों में दैनिक जरूरत के सामान की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए। उपराज्यपाल ने निर्देश दिया कि जोन के अंदर सौ फीसदी टेस्टिंग जरूरी है। इससे कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से रोक लगाई जा सकेगी।

आज से पत्रकारों की भी होगी जांच
मुख्यमंत्री ने बताया कि पत्रकार इस समय फ्रंट लाइन पर काम करते हुए सभी को सही सूचनाएं पहुंचा रहे हैं। दूसरे राज्यों में टेस्ट करवाने पर पता चला कि कई पत्रकारों को कोरोना संक्रमण है। ऐसे में सरकार ने फैसला किया है कि बुधवार से सभी पत्रकारों का फ्री में टेस्ट करवाया जाएगा। 


रैन बसेरों और खाद्य वितरण केंद्रों पर कराया जाए नियमों का पालन
उपराज्यपाल ने पुलिस उपायुक्त और जिला अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए वे रैन बसेरों, खाद्य वितरण केंद्रों, लंगर, आवश्यक वस्तुओं की सभी दुकानों, मदर डेयरी के बूथों, मंडियों व दवा की दुकानों पर सामाजिक दूरी के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं। वहीं, घनी आबादी वाले क्षेत्रों में मोबाइल टेस्टिंग सुविधा को बढ़ावा दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed