{"_id":"5f6cfd008ebc3e02d0270950","slug":"containment-zones-exceeded-two-thousand-in-the-capital-ashram-news-noi5384252184","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में दो हजार से ज्यादा हुए कंटेनमेंट जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में दो हजार से ज्यादा हुए कंटेनमेंट जोन
Fri, 25 Sep 2020 04:43 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 04:43 AM IST
विज्ञापन
कंटेनमेंट जोन...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ही बृहस्पतिवार को राजधानी में कंटेनमेंट जोन की संख्या 2000 के पार पहुंच गई। एक महीने से रोजाना औसतन 40 रेड जोन बनाए जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में 3834 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि 36 लोगों ने दम तोड़ दिया। इस दौरान 3509 मरीज स्वस्थ भी हुए।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 2,69,623 हो गई है। इनमें से 2,24,275 स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी दर 85 फीसदी के आसपास बनी हुई है। अब तक 5123 लोग जान गंवा चुके हैं। एक सप्ताह से रोजाना औसतन 35 मौत हो रही हैं। कुल मृत्युदर 2 फीसदी से कम हो गई है।
विज्ञापन
लहाल 2059 कंटेनमेंट जोन हैं और 31125 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 17995 रोगी होम आइसोलेशन में हैं। बीते 24 घंटे में 59183 जांच की गई और संक्रमण दर घटकर 6.48 हो गई। राजधानी में प्रति 10 लाख की आबादी पर अभी 145079 लोगों की जांच की जा रही है। अब तक 27,565,16 जांच की जा चुकी हैं।
विज्ञापन