फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Conspiracy to murder in jail terrorists try to kill sushil pandit

नई दिल्ली: जेल में रची हत्या की साजिश, दो आईएस आतंकी गिरफ्तार

Mon, 22 Mar 2021 04:08 AM IST
योगेश जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Mon, 22 Mar 2021 04:08 AM IST
सार

दिल्ली दंगों के आरोपी सुशील पंडित को मरकरी देकर मरवाना चाहते थे।

विज्ञापन
Conspiracy to murder in jail terrorists try to kill sushil pandit
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

पुलिस की स्पेशल सेल ने तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली दंगों के आरोपी सुशील पंडित की हत्या की साजिश रचने के आरोप में आईएस के दो आतंकियों अब्दुला बासित व अजीमोशान को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों को पूछताछ के लिए लेकर आई थी। इनकी भूमिका सामने आने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि आईएस के आतंकियों की साजिश सुशील पंडित को मरकरी देकर मारने की थी। वे ऐसा करके दिल्ली दंगों का बदला लेना चाहते थे।
विज्ञापन


स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि अब्दुल्ला बासित व अजीमोशान को गिरफ्तार किया गया है। जांच में पता चला है कि आतंकियों ने जेल में बंद दिल्ली दंगों के आरोपी शाहिद को सुशील पंडित की हत्या करने का जिम्मा सौंपा था। शाहिद ने असलम से मरकरी तिहाड़ जेल पहुंचाने के लिए कहा था। स्पेशल सेल की पूछताछ में शाहिद ने कहा कि उसी सेल में बंद आईएस आतंकी अब्दुला बासित ने उसे सुशील पंडित की हत्या के लिए कहा था। अब्दुल्ला ने दूसरे आईएस आतंकी अजीमोशान से भी कुछ लोगों को तैयार करने को कहा था। इस मामले में स्पेशल सेल के अधिकारियों ने फिलहाल चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed