फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Condemned the decision to teach RSS ideologCondemned the decision to teach RSS ideologyy

Delhi News: आरएसएस की विचारधारा को पढ़ाने के फैसले की निंदा की

Wed, 01 Oct 2025 09:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 09:53 PM IST
विज्ञापन
Condemned the decision to teach RSS ideologCondemned the decision to teach RSS ideologyy
-एनएसयूआई ने इसे देशविरोधी गतिविधियों को छिपाने और छात्रों के मन में नफरत फैलाने की साजिश करार दिया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने दिल्ली सरकार की तरफ से जारी सरकारी स्कूलों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा को पढ़ाने के हालिया निर्णय की कड़ी निंदा की है। एनएसयूआई ने इसे इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करने, देशविरोधी गतिविधियों को छिपाने और छात्रों के मन में नफरत फैलाने की साजिश करार दिया है। एनएसयूआई ने कहा, यदि स्कूलों में आरएसएस के बारे में पढ़ाना ही है, तो छात्रों को इसका पूरा सच बताया जाना चाहिए। संगठन ने कई आरोप लगाए। आरएसएस ने हमेशा महिलाओं, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ विचारधारा को बढ़ावा दिया और आरक्षण सहित समानता के सिद्धांतों का विरोध किया। आरएसएस की ओर से नायक बताए जाने वाले वीर सावरकर ने अंग्रेजों से पेंशन ली और उनके लिए मुखबिरी की। आजादी के बाद से आरएसएस पर नफरत फैलाने, दंगे भड़काने और समाज को बांटने के आरोप लगते रहे हैं।


एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपनी पूरी मशीनरी का इस्तेमाल करके अपने इतिहास को सफेद करने की कोशिश कर सकती है, लेकिन भारत की जनता सच जानती है। चौधरी ने आगे कहा कि एनएसयूआई इस नफरती एजेंडे के खिलाफ दिल्ली भर में जोरदार विरोध करेगा और छात्रों को गुमराह करने की इस साजिश को विफल करने के लिए हरसंभव कदम उठाएगा। संगठन ने सरकार से इस निर्णय को तत्काल वापस लेने की मांग की है, ताकि स्कूली शिक्षा को वैज्ञानिक, समावेशी और संवैधानिक मूल्यों पर आधारित रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed