फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   completion of one year of enactment of agricultural laws SAD will observe black day on September 17 Parliament march

दिल्ली: कृषि कानूनों के अधिनियमन के एक वर्ष पूरा होने पर शिअद 17 सितंबर को मनाएगा काला दिवस, संसद मार्च की भी योजना

Sat, 11 Sep 2021 11:02 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 11 Sep 2021 11:02 PM IST
सार

शिरोमणि अकाली दल ने नाराज किसानों को मनाने की कवायद शुरू कर दी। शिअद नेताओं ने पंजाब के 32 किसान संगठनों से संपर्क किया है।

विज्ञापन
completion of one year of enactment of agricultural laws SAD will observe black day on September 17 Parliament march
शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने तीन कृषि कानूनों के अधिनियमन के एक वर्ष पूरा होने पर 17 सितंबर को काला दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। दिल्ली में पार्टी कार्यकर्ता किसानों के साथ तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर संसद तक विरोध मार्च निकालेंगे।

विज्ञापन

 


वहीं दूसरी तरफ शिरोमणि अकाली दल ने नाराज किसानों को मनाने की कवायद शुरू कर दी। शिअद नेताओं ने पंजाब के 32 किसान संगठनों से संपर्क किया है। वरिष्ठ नेता प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने शिअद नेतृत्व के साथ वार्ता के लिए किसान नेताओं से एक समिति बनाने का आग्रह किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिअद की 'गल पंजाब' मुहिम के दौरान मोगा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज से किसान नेता नाराज चल रहे हैं। शिअद नेता प्रो. चंदूमाजरा ने किसान नेताओं को एक पत्र भी लिखा। जिसमें कहा गया कि अकाली दल हमेशा किसानों के मुद्दे पर खड़ा रहा और संयुक्त किसान मोर्चा के हर फैसले का समर्थन किया। 


किसानों की सभी चिंताओं को दूर करने के साथ-साथ तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए एकजुट होकर शिअद किसानों के साथ काम करना चाहता है। यही कारण है कि शिअद ने अपने अभियान को एक सप्ताह के लिए टाल दिया। उन्होंने किसानों से अपील की कि किसान नेता अकाली दल की ओर से वार्ता के लिए बलविंदर भुंडूर और मनजिंदर सिंह सिरसा से पसंद के स्थान पर मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed