फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Committee will tell whether hospital will be able to treat outside patients

अस्पताल बाहरी मरीजों का इलाज कर सकेंगे या नहीं, बताएगी कमेटी

Thu, 04 Jun 2020 06:26 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 04 Jun 2020 06:26 AM IST
विज्ञापन
Committee will tell whether hospital will be able to treat outside patients
demo pic - फोटो : PTI

दिल्ली के अस्पताल बाहरी मरीजों का लोड (भार) ले सकते हैं या नहीं, इसका पता लगाने के लिए दिल्ली सरकार ने पांच सदस्यीय विशेषज्ञों की कमेटी का गठन किया है। छह जून तक यह कमेटी अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के विशेष सचिव एसएम अली ने आदेश जारी करते हुए कमेटी का चेयरमैन इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. महेश वर्मा को बनाया है।
विज्ञापन


इनकी निगरानी में कमेटी दिल्ली के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और विस्तार की जरूरत पर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। इनके अलावा कमेटी में जीटीबी अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुनील कुमार, दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष डॉ. अरुण गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष डॉ. आरके गुप्ता और मैक्स अस्पताल के डॉ. संदीप बुधिरजा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि आने वाले दिनों में कोरोना के मामले बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में पहले से तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की स्थिति के लिए पहले से तैयार रहें।


हालांकि चिकित्सीय विशेषज्ञों की मानें तो दिल्ली कई राज्यों की रीढ़ है। यहां के अस्पताल फिर चाहे वह एम्स हो या फिर जीबी पंत, दूसरे राज्यों से आने वाले मरीजों के लिए संजीवनी हैं। चूंकि कोरोना वायरस को लेकर हर राज्य एक बड़ी चुनौती का सामना कर रहा है। ऐसे में आगामी दिनों में दिल्ली सरकार क्या योजना तैयार करती है, यह देखना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed