फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Co-operative housing societies oppose UPI MDR

Delhi News: सहकारी हाउसिंग सोसाइटियों ने यूपीआई एमडीआर का किया विरोध

Thu, 17 Sep 2026 09:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
Co-operative housing societies oppose UPI MDR
15 अक्तूबर से मेंटेनेंस भुगतान बंद करने का फैसला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली की सहकारी हाउसिंग सोसाइटियों ने 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर लगने वाले एमडीआर का विरोध किया है। रोहिणी सेक्टर-9 स्थित न्यू सरस्वती कोऑपरेटिव ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड के मुताबिक, शुल्क लागू होने वाले लेनदेन के लिए वह यूपीआई से मासिक मेंटेनेंस भुगतान लेना बंद करेगी।
सोसाइटी के अध्यक्ष सचिन शर्मा ने कहा कि 15 अक्तूबर से 2,000 रुपये से अधिक के तय यूपीआई कारोबारी लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर लागू होना है। इसके लिए तय सीमा भी होगी। सहकारी हाउसिंग सोसाइटी मुनाफा कमाने वाली संस्था नहीं है। निवासियों से मिलने वाला मेंटेनेंस शुल्क सुरक्षा, सफाई, बिजली, लिफ्ट, मरम्मत, कर्मचारियों के वेतन और अन्य जरूरी सुविधाओं पर खर्च होता है। ऐसे में यूपीआई भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क सोसाइटी के लिए नया खर्च बन जाएगा। संवाद
विज्ञापन


सोसाइटी के मुताबिक, शुल्क बढ़ने से खातों का हिसाब रखने और भुगतान के मिलान में भी परेशानी बढ़ सकती है। इसी वजह से एमडीआर वाले लेनदेन के लिए यूपीआई से मेंटेनेंस भुगतान की सुविधा बंद करने का फैसला लिया गया है। सोसाइटी ने सरकार और संबंधित अधिकारियों से गैर-मुनाफे वाली आवासीय संस्थाओं के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed