दिल्ली : केजरीवाल ने सरदार पटेल कोविड केंद्र का किया दौरा, छत्तरपुर में बिगड़े हालात, आईटीबीपी ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सरदार पटेल कोविड केंद्र और राधा स्वामी सत्संग ब्यास का दौरा किया। राधा स्वामी सत्संग ब्यास में 500 ऑक्सीजन बेड आज से शुरू हो गए हैं, जबकि अगले कुछ दिनों में और बेड जोड़े जाएंगे।
विस्तार
दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि हम यहां 200 आईसीयू बेड भी शुरू करेंगे। हमारी मदद करने के लिए बाबाजी के आभारी हैं। आईटीबीपी के डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों को प्रदान करने के लिए केंद्रीय सरकार का धन्यवाद।
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर, राधा स्वामी ब्यास और छतरपुर में कोरोना मरीजों की भर्ती संबंधी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। नंबर इस प्रकार है- 011- 26655547, 011- 26655548, 011- 26655549, 011- 26655949, 011- 26655969।
#WATCH| ITBP issues helpline numbers for admission-related queries at Sardar Patel Covid Care Centre, Radha Soami Beas, Chhatarpur, Delhi - 011- 26655547, 011- 26655548, 011- 26655549, 011- 26655949, 011- 26655969. The Centre began operations today
(Video Source: ITBP)#COVID19 pic.twitter.com/T1wFFYTJao— ANI (@ANI) April 26, 2021
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने बताया कि यहां आईटीबीपी द्वारा संचालित सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर और राधा स्वामी ब्यास छतरपुर में एम्बुलेंस में पहला मरीज आया है। केंद्र में आज रोगियों के प्रवेश के साथ काम करना शुरू हो गया है।
वहीं छत्तरपुर में हालात बिगड़ने लगे हैं। वहां इतने मरीज पहुंच गए कि संभालना मुश्किल हो रहा है। रैफरल की वजह से वहां मरीजों की काफी भीड़ हो गई है। डीएसओ ने अपना फोन बंद कर लिया है।
Delhi: CM Arvind Kejriwal, Deputy CM Manish Sisodia & Health Minister Satyendar Jain visit the ITBP-run Sardar Patel Covid Care Centre, Radha Soami Beas, Chhatarpur. The centre begins operation today. pic.twitter.com/464NdZXqS9
— ANI (@ANI) April 26, 2021