{"_id":"60551b29f387944f30148ba3","slug":"cluster-bus-at-azadpur-mandi-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: आजादपुर सब्जी मंडी के सामने धू-धू कर जली क्लस्टर बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: आजादपुर सब्जी मंडी के सामने धू-धू कर जली क्लस्टर बस
Sat, 20 Mar 2021 03:14 AM IST
योगेश जोशी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Sat, 20 Mar 2021 03:14 AM IST
विज्ञापन
आजादपुर सब्जी मंडी के सामने क्लस्टर बस धू-धू कर जली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार दोपहर 2 बजकर10 मिनट पर आजादपुर सब्जी मंडी के सामने क्लस्टर बस धू-धू कर जली। इसे देख सैकड़ों वाहनों के पहिये थम गए। इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। गनीमत रही कि कोई यात्री आग की चपेट में नहीं आया। बाद में पहुंचे अगिनशमन दस्ते ने आग पर काबू पाया। इसका कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, नरेला से मोरी गेट जा रही रूट संख्या-120 की क्लस्टर बस जैसे ही आजादपुर सब्जी मंडी के सामने पहुंची, यात्रियों ने धुएं की शिकायत की। ड्राइवर ने बस रोक दी और यात्रियों को उतारना शुरू कर दिया। यात्रियों को जल्दबाजी में उतरते देख सड़क पर वाहनों का आवागमन कुुछ देर के लिए रुक गया।
विज्ञापन
आग बुझाने के लिए दमकल की दो गाड़ियां पहुंची। एक प्रत्यक्षदर्शी राकेश के मुताबिक, चंद मिनट में ही बस पूरी तरह जल गई। यात्रियों और चालक दल को बचा लिया गया। डीआईएमटीएस के मुताबिक, घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन