Delhi Weather: दिल्ली-यूपी और पंजाब सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना, हिमाचल में हुई बर्फबारी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि गुरुवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भी बर्फबारी होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के अन्य क्षेत्रों में बुधवार से बादल छाए हुए हैं।
कश्मीर घाटी के अधिकांश इलाकों में पारा माइनस में चल रहा है। प्रदेश के इलाकों में इस सर्दी का पहला हिमपात इस महीने की चार तारीख की शाम से छह तारीख तक होने की संभावना है। कश्मीर के मैदानी इलाकों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। जबकि ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है।
कहां-कहां बारिश की संभावना
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि दो दिसंबर को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।