फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   civic amenities

यमुना नदी में अमोनिया की मात्रा बढ़ी

Thu, 13 Jan 2022 02:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
civic amenities
नई दिल्ली। यमुना नदी में एक बार फिर अमोनिया की मात्रा बढ़ गई है। साथ ही यमुना से जुड़े दिल्ली जल बोर्ड के वजीराबाद, चंद्रवाल और ओखला जल शोधक संयंत्र ने अमोनिया युक्त पानी साफ करने से हाथ खड़े कर दिए है। इस कारण इन संयंत्रों में पानी का उत्पादन गिर गया है, जिससे नई दिल्ली और दिल्ली के करीब 40 प्रतिशत इलाकों में बुधवार दोपहर बाद से पेयजल संकट पैदा हो गया।
विज्ञापन

दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार पिछले कई दिनों से हरियाणा के विभिन्न शहरों से यमुना नदी में निरंतर अत्यधिक रासायनिक कचरा बहाया जा रहा है। इस कारण यमुना नदी में अमोनिया का स्तर बढ़ गया है, जिससे बुधवार को वजीराबाद बैराज में अमोनिया का स्तर काफी अधिक हो गया है। लिहाजा यमुना नदी से जड़े वजीराबाद, चंद्रवाल और ओखला जल शोधक संयंत्र में पानी का उत्पादन कम होने लगा। इसका सीधा असर पेयजल आपूर्ति पर पड़ना आरंभ हो गया। दिल्ली जल बोर्ड ने बृहस्पतिवार को भी अनेक इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार बुधवार से नई दिल्ली के तमाम इलाकों के अलावा सिविल लाइंस, हिंदूराव अस्पताल, कमला नगर, शक्ति नगर, करोल बाग, पहाड़गंज, राजेंद्र नगर, पटेल नगर, बलजीत नगर, प्रेम नगर, इंद्रपुरी, कालकाजी, गोविंदपुरी, तुगलकाबाद, संगम विहार, अंबेडकर नगर, प्रहलादपुर, रामलीला ग्राउंड, दिल्ली गेट, सुभाष पार्क, मॉडल टाउन, गुलाबी बाग, पंजाबी बाग, जहांगीरपुरी, मूलचंद, दक्षिण एक्सटेंशन, ग्रेटर कैलाश, बुरारी, दिल्ली छावनी एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में पेयजल संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, यमुना नदी में अमोनिया की मात्रा बढ़ने के मामले से दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों ने हरियाणा सरकार के संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया है। जल बोर्ड के अधिकारियों ने उनसे यमुना नदी में रसायनिक कचरा आने से रोकने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed